Ration Card New List Kaise Check Kare?

Spread the love

दोस्तों सरकार राशन कार्ड के ऊपर कई सारी परियोजनाएं ला रही हैं। डिजिटल राशन कार्ड इसका सबसे बड़ा नमूना है। लेकिन डिजिटल राशन कार्ड के आ जाने के बाद कई लोग अपने राशन कार्ड के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Ration Card New List Kaise Check Kare? तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

नए राशन कार्ड लेने के लिए जब लोग राशन कार्ड के ऑफिस जाकर अपनी राशन कार्ड की मांग करते हैं तो उन्हें कर्मचारियों द्वारा यहीं सूचना दी जाती है कि उनका राशन कार्ड बंद हो चुका है और उन्हें Online अपने आधार कार्ड की details निकालनी चाहिए।

अगर आपका भी पुराना राशन कार्ड बंद हो चुका है या फिर नए राशन कार्ड के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो हमारा यह पोस्ट Ration Card New List Kaise Check Kare? आपके काम आ सकता है। साथ ही राशन कार्ड से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

Contents

राशन कार्ड क्या है ?

राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है! जिसे सरकार ने खासकर गरीब व्यक्ति के लिए बनाया है। इस कार्ड की मदद से गरीब लोग ना सिर्फ दुकानों से कम मूल्य पर राशन खरीद सकते हैं। बल्कि यह दस्तावेज लोगों के लिए पहचान पत्र का भी काम करता है। राशन कार्ड सबसे पुराना और प्रमाणित पहचान पत्र माना जाता है। इसके महत्व को ध्यान में रखकर सरकार ने डिजिटल राशन कार्ड बनाने का निर्णय लिया है।

Ration Card New List Kaise Check Kare?

राशन कार्ड की नई लिस्ट की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे बताए गए steps को फॉलो कर सकते हैं। इन steps को फॉलो करके आप आसानी Ration Card New check कर सकते हैं।

Step 1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर Chrome ओपन कर लेना है। और फिर सर्च बार में ration card के साथ अपने राज्य का नाम लिखकर सर्च करना है।

Example:- Ration card Up

Step 2. अब आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जो आपको सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है।

Step 3. यहां होम पेज पर आपको “राशन कार्ड की पात्रता सूची” ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कीजिए। आपके क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको एक लिस्ट में जिलों का नाम दिखाई देगा।

Step 4. आप इस लिस्ट में से अपने जिले पर क्लिक कीजिए। जब आप अपने जिले पर क्लिक करेंगे तब आपके जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की राशन कार्ड सूची सामने आ जाएगी।

अगर आप गांव में रहते हैं, तो आप ग्रामीण क्षेत्र पर क्लिक कीजिए। पर अगर आप नगर में रहते हैं, तो आप नगरीय क्षेत्र की सूची पर क्लिक कीजिए।

Step 5. अब आपके सामने आपके क्षेत्र के राशन दुकानदारों के नाम आ जाएंगे। आप अपने एरिया के राशन दुकानदार का नाम यहां से ढूंढ लीजिए। और नाम पर क्लिक कर दीजिए।

Note – यहां पर आपको पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय दो तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे। अन्त्योदय एक खास तरह का राशन कार्ड है। जो उन लोगों को दिया जाता है। जिनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है। बाकी लोगों को पात्र गृहस्थी की सुविधाएं दी जाती हैं।

अगर आपका अन्त्योदय कार्ड है तो उसके नीचे दिए गए नंबर पर क्लिक कीजिए। अन्य लोगों को पात्र गृहस्थी के नीचे दिखाई दे रहे हैं, नंबर पर क्लिक करना है।

Step 6. तो जैसे ही आप राशन दुकानदार के सामने दिखाई दे रहे नंबर पर क्लिक करेंगे! वैसे आपके सामने एक लंबी सी लिस्ट आ जाएगी। जिसमें आपको राशन कार्ड के नंबर, पिता का नाम, माता का नाम और फैमिली यूनिट भी दी जाएगी।

Step 7. आप इस लिस्ट में से अपना नाम डालकर अपने राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी प्राप्त करने के लिए आप साइड में दिखाई दे रहे 3 dots पर क्लिक कीजिए और फिर find page के बटन पर क्लिक करके अपना नाम इस लिस्ट में ढूंढ सकते हैं। इस तरह आप राशन कार्ड नई लिस्ट को चेक कर सकते हैं।

FAQ

राशन कार्ड कितने प्रकार का होता है?

राशन कार्ड 3 तरह का होता है –

1.अंत्योदय राशन कार्ड

2. बीपीएल कार्ड

3. एपीएल कार्ड

राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है ?

राशन कार्ड बनवाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बिना इन दस्तावेजों के आप राशन कार्ड नहीं बना सकते हैं। राशन कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज हैं –

पहचान पत्र – आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट।

सरकार द्वारा जारी दस्तावेज- आयकर कार्ड, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस।

राशन कार्ड से कितना अनाज मिलता है ?

अलग-अलग राशन कार्ड पर अलग-अलग तरह से अनाज दिए जाते हैं। AY कार्ड में हर महीने 10 किलो अनाज मिलता हैं‌। जिसमें छह किलो गेहूं और चार किलो चावल मुफ्त में दिया जाता है। जिन लोगों के पास बीपीएल कार्ड है उन लोगों को 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल मुफ्त दिया जाता है।

राशन कार्ड से नाम कट जाने पर क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से कट गया है। तो राशन कार्ड में वापस नाम जोड़ने के लिए आपको उसका आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर नजदीकी CSC Center या जन सुविधा केंद्र में जाना है। वहां राशन कार्ड पर नाम वापस जोड़ दिया जाएगा।

नया राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है ?

अगर आपका पुराना राशन कार्ड खो गया है या पानी में भीग कर खराब हो गया है। तो नया राशन कार्ड बनाने के लिए आपके पास इन सभी दस्तावेजों का होना जरूरी है। नया राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज हैं –

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बिजली का बिल/ टेलीफोन बिल
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • दो कॉपी पासपोर्ट साइज फोटो।

राशन कार्ड क्यों बंद हो रहा है?

सरकार ने कुछ समय पहले देश के नागरिकों को राशन कार्ड अपडेट के लिए परिवार के हर मेंबर की आधार कार्ड की जेरोक्स कॉपी जमा करने की बात कही थी। तो ऐसे में जिन लोगों ने अपना आधार कार्ड का जेरोक्स राशन ऑफिस में जमा कराया है, उनका राशन कार्ड अपडेट हो गया। लेकिन जिन लोगों ने अपना आधार कार्ड राशन ऑफिस में जमा नहीं किया, उनका राशन कार्ड सस्पेंड कर दिया गया है।

राशन कितने महीने फ्री मिलेगा?

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अनुसार 80 करोड़ लोगों को हर महीने हर व्यक्ति को 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल 3 महीने के लिए दिया जाएगा। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस अवधि को बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में भी लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

निष्कर्ष

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि हमारे इस लेख Ration Card New List Kaise Check Kare? को पढ़ने के बाद आप आसानी से अपना राशन कार्ड का लिस्ट चेक कर पाए होंगे। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूले।


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

3 thoughts on “Ration Card New List Kaise Check Kare?”

Leave a Comment