Covid-19 Vaccine Appointment Book Kaise kare?

Spread the love

भारत सहित पूरी दुनिया में Corona Virus काफी कहर मचा रहा है, जिसके कारण अब तक पूरी दुनिया में लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोजाना 2500 से भी अधिक लोग हमारे भारत देश में कोरोना वायरस के कारण मारे जा रहे हैं| ऐसे में कोरोनावायरस की रफ्तार को रोकने के लिए हमारे देश में काफी तेजी से “Coronavirus Vaccination” Program चलाया जा रहा है| इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि “Covid-19 Vaccine Appointment Book Kaise kare?

इस वैक्सीन को Covid-19 के खिलाफ एक सुरक्षित हथियार के तौर पर देखा जा रहा है| इसीलिए हमारी भारतीय सरकार और हमारे देश के वैज्ञानिकों ने भारत की जनता से जल्द से जल्द कोरोना वायरस “वैक्सीनेशन प्रोग्राम” में शामिल होकर वैक्सीन लगवाने की अपील की है|

जो लोग 18 साल से ऊपर के है, ऐसे सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है| ऐसे में अगर आप भी “Coronavirus Vaccine” लगवाना चाहते हैं तो आपको यह अवश्य पता होना चाहिए कि “Covid-19 Vaccine Appointment Book Kaise kare” क्योंकि कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाने के लिए आपको पहले अपना “Appointment Book” करना आवश्यक है|

जब आप कोरोनावायरस वैक्सीन के लिए अपना अपॉइंटमेंट बुक कर लेंगे, तब आपको एक डेट दी जाएगी और आपको उस डेट पर दिए गए सेंटर में जाकर अपनी बॉडी में कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवानी पड़ेगी,चलिए जानते हैं कि Covid-19 ke liye Appointment Kaise Book ki jati Hai|

Contents

वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने की प्रक्रिया

नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप कोरोनावायरस की वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक की जाती है. Covid-19 Vaccine Appointment Book Kaise kare?, इसके बारे में बता रहे हैं|

1: अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर जाना है| यह “कोरोनावायरस वैक्सीनेशन प्रोग्राम” की ऑफिशियल वेबसाइट है, जिसके माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि, आपके जिले में वैक्सीन लगना चालू हुई है या नहीं और अपॉइंटमेंट कब से बुक होगा|

2: वेबसाइट खोलने के बाद आपको वेबसाइट पर दो विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें पहला विकल्प होगा Search by pin और दूसरा विकल्प होगा Search By District| अगर आपको अपने जिले का पिन कोड याद है तो आपको Search by pin वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपने जिले का पिन कोड इंटर करना है| इसके अलावा आप चाहे तो अपने राज्य और अपने जिले के नाम से भी सर्च कर सकते हैं|

 

Corona Vaccine Appointment Online Kaise Le

 

3: अपने राज्य और जिले का नाम इंटर करने के बाद आपको Search वाली बटन पर क्लिक करना है|

 

Corona Se Bachaav Ke Liye Vaccine Lagwaye

 

4: सर्च वाली बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके जिले में उपस्थित सभी “Vaccination Centre” के बारे में इंफॉर्मेशन आ जाएगी और साथ में वैक्सीन का नाम और तारीख भी होगी| इससे आपको अपॉइंटमेंट बुक करने में सरलता होगी| आप जिस चाहे उस तारीख को अपनी अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए चयन कर सकते हैं|

 

Corona Vaccine Booking Slot Available Kaise pta kare

 

5: इसके बाद आपको Covaxine, Sputnik V,Covishield मे से जो भी वैक्सीन लगवानी है, उसे सिलेक्ट करना है और फिर अपने घर के आस-पास में स्थित सबसे नजदीकी “Covid-19 Centre” को सिलेक्ट करना है|

6: इसके बाद जिस Date को आप अपॉइंटमेंट बुक करना चाहते हैं, उस तारीख को सिलेक्ट करना है और अपने बारे में इंफॉर्मेशन जैसे कि अपना नाम, फोन नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके सबमिट वाली बटन पर क्लिक कर देना है| सबमिट वाली बटन पर क्लिक करते ही आपकी “COVID-19 Vaccination Booking Confirm” हो जाएगी और आपके ईमेल पर आपकी अपॉइंटमेंट से संबंधित जानकारी दे दी जाएगी|

नोट: हमारे भारत में अभी ऐसे कई राज्य हैं और कई जिले हैं, जहां पर 18 साल या फिर 18 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों के लिए वैक्सीन का प्रोग्राम चालू नहीं हुआ है| ऐसे में अगर आपको इस वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दिखाई देती है, तो आपको चिंता करने की बात नहीं है| आप चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से “Aarogya Setu App को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप चाहे तो समय-समय पर इस वेबसाइट को चेक करते रहें, ताकि आपको जानकारी प्राप्त होती रहे|

वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें? COVID-19 Vaccine Registration Kaise Kare?

उत्तर प्रदेश राज्य में 28 अप्रैल से ही Vaccination के प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन चालू हो गया था| ऐसे में जिनकी उम्र 18 साल थी या फिर 18 साल से ऊपर है, वैसे कई लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और उन्हें अपने अपॉइंटमेंट के बारे में समय-समय पर जानकारी एसएमएस (SMS) के द्वारा मिलती रहती है|

ऐसे में अगर आपने पहले से ही “Aarogya Setu App” के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, तो आपको इंफॉर्मेशन मिलती रहेगी परंतु अगर आपने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो आप सबसे पहले आरोग्य सेतु अप्लीकेशन या फिर इस वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं|

इन दोनों तरीके से अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको कोई ज्यादा झंझट पालने की आवश्यकता नहीं है| आपको इन दोनों तरीके में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी वेरीफाई करना है और उसके बाद आपको अपनी पर्सनल जानकारी जैसे कि अपना नाम, अपना मोबाइल नंबर,अपनी ईमेल आईडी और अपना आधार कार्ड नंबर इंटर करना है और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना है| आप चाहे तो एक ही आईडी से 4 लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|

वैक्सीन की रिपोर्ट कैसे चेक करें?

वर्तमान में हमारे भारत देश में टोटल 21,63,71,310 लोगों ने वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है और टोटल अभी तक 18,31,56,184 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसमें से सबसे ज्यादा वैक्सीन उत्तर प्रदेश के लोगों को लगाई गई है| अगर आप भी वैक्सिन से संबंधित रिपोर्ट चेक करना चाहते हैं,तो आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट से इसकी रिपोर्ट चेक कर सकते हैं|

Corona Vaccine के बारे में गलत अफवाहें

पूरी दुनिया में कोरोनावायरस को एक वरदान के तौर पर देखा जा रहा है, परंतु हमारे भारत देश में कई इलाकों में वैक्सीन को लेकर काफी अफवाहें चल रही है| लोग गांव में वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं,क्योंकि उनका मानना है कि, जो लोग कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवा रहे हैं उनकी जल्दी मृत्यु हो जा रही है|

वहीं कई लोग तो ऐसा भी सोच रहे हैं कि, कुछ लोगों को कोरोनावायरस की वैक्सीन सूट ही नहीं कर रही है| इसीलिए वह Vaccine नहीं लगवा रहे हैं| अगर आप भी ऐसा सोचते हैं और इन अफवाहों पर विश्वास करते हैं, तो सबसे पहले आपको एक बार किसी अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए, वह आपको इसके बारे में अच्छी जानकारी दे सकेंगे क्योंकि डॉक्टर को अच्छी तरह से यह पता है कि “Covid 19 Vaccine” के कौन से फायदे हैं|

Conclusion

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल में “Covid-19 Vaccine Appointment Book Kaise kare?” कोविड-19 वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक करते हैं? इसकी जानकारी प्रदान की है| अगर आपकी उम्र 18 साल है या फिर 18 साल से ज्यादा है तो आप ऊपर बताए गए तरीके का इस्तेमाल करके कोरोनावायरस Vaccine के लिए अपनी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं| अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल पूछना है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम से सवाल पूछ सकते हैं|हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने का प्रयत्न करेंगे|


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment