Amazon Prime Video Kya Hai – अमेज़न प्राइम मेंबर कैसे बने?”

Spread the love

दोस्तो कैसे है आप लोग उम्मीद करते है आप सभी अच्छे होंगे, दोस्तो आज बात करने वाले है कि “Amazon Prime Video Kya Hai – अमेज़न प्राइम मेंबर कैसे बने?” Amazon ने कुछ साल पहले ही देश में अमेजॉन प्राइम वीडियो की सर्विस चालू की है| अमेजॉन का इस्तेमाल हम online shopping करने के लिए करते हैं|

बहुत से लोग अमेजॉन से अपनी पसंद का सामान ऑनलाइन बुक करके अपने घर पर मंगाते हैं, परंतु अभी तक ऐसे कई लोग हैं, जो अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप के बारे में नहीं जानते हैं या फिर वह Amazon Prime video के बारे में नहीं जानते हैं|

जो लोग अमेजॉन प्राइम वीडियो या Amazon Prime Membership के बारे में नहीं जानते हैं, ऐसे लोगों को अमेजॉन प्राइम वीडियो के बारे में जानकारी देना ही हमारे इस आर्टिकल का उद्देश्य है| इसके साथ ही इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की भी जानकारी देने वाले हैं कि कैसे आप Amazon Prime membership ले सकते हैं|

Contents

अमेजॉन प्राइम वीडियो क्या है – Amazon Prime Video Kya Hai?

Amazon Prime video एक on demand streaming service है, जो अमेजॉन के द्वारा आपको प्रदान की जाती है| अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आप लाखों टाइटल, Oscar Award Winning फिल्म, पुराने कार्यक्रम, टीवी सीरीज और अन्य प्रकार के कई केटेगरी से संबंधित वीडियो देख सकते हैं|

इसका लाभ आपको तभी मिलता है, जब आप अमेजॉन प्राइम वीडियो की membership लेते हैं| अगर आपके पास Amazon Prime नहीं है, तो आप इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अमेजॉन प्राइम वीडियो का मजा उठा सकते हैं|

अमेजॉन की स्ट्रीमिंग सर्विस में आपको 24000 से भी ज्यादा फिल्में और 2100 से भी ज्यादा टेलीविजन शो मिल जाते हैं, जिसमें से आप अपनी पसंद का कार्यक्रम देख सकते हैं| अमेजॉन प्राइम वीडियो में आप एक्स्ट्रा फ़िल्में और टीवी सीरियल किराए पर ले सकते हैं या फिर उन्हें खरीद सकते हैं जो आपके सब्सक्रिप्शन में शामिल नहीं है|

इसके साथ ही आप Prime video channel के अलावा 100 से भी ज्यादा extra premium channel ऐड कर सकते हैं| अमेजॉन प्राइम वीडियो में आपको फिल्में और अन्य कार्यक्रम Ultra HD Quality में दिखाई देते हैं,साथ ही आप कोई भी कार्यक्रम देखने के लिए उसे अपने मोबाइल में डाउनलोड भी कर सकते हैं|

अमेजॉन प्राइम वीडियो की कीमत क्या है?

अमेजॉन प्राइम वीडियो $13 प्रति महिने या $119 प्रति साल के लिए Amazon Prime मेंबरशिप के साथ शामिल है| अगर आप अमेज़न प्राइम के किसी भी अन्य फायदों में इंटरेस्ट नहीं रखते हैं, तो आप खुद प्राइम वीडियो के लिए $9 प्रति महिने के लिए साइन अप कर सकते हैं|

अमेजॉन प्राइम विडियो किन किन Devices को सपोर्ट करता है?

आप अपने web browser, iOS device और Android device में प्राइम वीडियो देख सकते हैं| इसके अलावा आप नीचे बताई गई Browsers में भी प्राइम वीडियो का आनंद ले सकते हैं|

– Chrome

– Firefox

– JVC Smart TV

– Amazon Fire TV

– Amazon Fire Tablet

– Amazon Echo

– Internet Explorer

– Android

– iOs (iPhone, iPad, iPod Touch)

– Chromecast

– Roku

– TiVo

– Apple TV

– Sony Smart TV

– Microsoft Edge

– Safari

– Opera

– Samsung Smart TV

– Panasonic Smart TV

– LG Smart TV

– Vizio Smart TV

– PlayStation consoles (3, 4, and 5)

– Microsoft Xbox Series (Series X, Series S, One)

– Philips Smart TV

– Sharp Smart TV

 

अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप क्या है- Amazon Prime Membership Kya Hai?

अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप में ज्वाइन होने के बाद आप जब कभी भी अमेजॉन शॉपिंग वेबसाइट से आप कोई भी सामान खरीदेंगे, तो आपको सिर्फ उस सामान की मूल कीमत ही चुकानी होगी, आपको उस सामान पर लगने वाला डिलीवरी चार्ज नहीं देना होता है| कहने का मतलब है कि आपको सिर्फ प्रोडक्ट की कीमत को ही Pay करना होता है, आपको प्रोडक्ट का Home delievery Charge चार्ज नहीं देना होता है|

हालांकि हम आपको बता दें कि, यह सेवा फ्री नहीं है| अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए आपको पैसे चुकाने पड़ेंगे| आप अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप monthly या फिर साल के आधार पर ले सकते हैं और उसी के अनुसार आपको भुगतान करना होगा| अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप की Monthly Pack ₹129 और साल की कीमत ₹999 है|

अमेजॉन प्राइम मेंबर कैसे बने – Amazon Prime Member Kaise Bane?

अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप लेने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है| इसके लिए नीचे दिए गए सिर्फ 3 आसान स्टेप्स को फॉलो करें|

1: अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए सबसे पहले आप अमेजॉन के Prime page पर जाएं| आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी वहां तक पहुंच सकते हैं|

अमेजॉन प्राइम पेज लिंक: 

2: प्राइम पेज पर पहुंचने के बाद आपको Sign Up वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है|

3: इसके बाद जो जानकारी आपसे मांगी जाती है,उसे आपको भरकर payment कर देनी हैं|

बस इतना करते ही आप अमेजॉन के प्राइम मेंबर बन जाते हैं| अगर आप अपने Plan को मंथली से सालाना या फिर सालाना से मंथली करना चाहते हैं, तो भी आप उसे कर सकते हैं|

अमेजॉन प्राइम मेंबर बनने के फायदे – Benefits of Amazon Prime Membership

अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद Eligible चीजों पर आपको 2 दिन की डिलीवरी मिलती है| इसके अलावा कुछ चुनिंदा शहरों में आपको आर्डर करने वाले दिन ही delivery की प्राप्ति होती है| इसके अलावा भी अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप के कई फायदे हैं, जो निम्नानुसार हैं|

Prime Now Shopping

प्राइम मेंबर बनने के बाद आपको कुछ वस्तुओं पर उसी दिन free delivery की प्राप्ति होती है,जिसमें हॉल फूड्स, ग्रॉसरी शामिल है| हालांकि यह कुछ चुनिंदा मेट्रो शहरों में ही Available है|

Whole food Deals

प्राइम मेंबर्स को होल फूड्स मार्केट, स्टोर्स और अन्य ऑनलाइन सेलिंग आइटम पर 10% की एक्स्ट्रा छूट मिलती है|

Unlimited Movie and tv Streaming

प्राइम मेंबर प्राइम वीडियो का इस्तेमाल करके हजारों टीवी शो और फिल्में Free में स्ट्रीम कर सकते हैं| मेंबर्स एक्स्ट्रा पैसे के साथ HBO और Show Time जैसे चैनलों की Membership भी ले सकते हैं|

Free Delivery

अमेजॉन पर प्राइम मेंबर बन जाने के बाद आपको ऑर्डर बुकिंग पर फ्री डिलीवरी तो मिलती ही है,साथ ही आपको फास्ट डिलीवरी मिलती है, जिसके कारण आपका प्रोडक्ट जल्दी आपके पास पहुंच जाता है|

Prime Day and prime early Access

इसका मतलब है कि आप ऐसे लोगों से 30 मिनट पहले ही प्रोडक्ट को सिलेक्ट करके उसे खरीद सकते हैं, जो लोग अमेजॉन के प्राइम मेंबर नहीं है| इसमें आपको डिस्काउंट भी मिलता है|

Free Unlimited photo Storage with Amazon photo

प्राइम मेंबरशिप आपको फ्री अनलिमिटेड फुल Resolution फोटो स्टोरेज और 5gb का वीडियो स्टोरेज भी प्रदान करती है| आपकी फोटो अमेजॉन फोटो एप्लीकेशन के जरिए cloud में ऐड हो जाती है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर से access कर सकते हैं|

Amazon Family

अमेजॉन फैमिली के तहत आपको डायपर पर 20% तक की छूट मिलती है|

Unlimited Reading

प्राइम मेंबर हजारों बुक्स, कॉमिक्स और मैगजींस को फ्री में पढ़ सकते हैं| यह सर्विस किंडल और फायर टेबलेट पर उपलब्ध है|

Unlimited Music Streaming

आप अमेजॉन म्यूजिक प्राइम की सहायता से 2 मिलियन से भी ज्यादा गाने और प्ले लिस्ट ब्राउज़ कर सकते हैं| इसके अलावा प्राइम मेंबर अमेजॉन म्यूजिक अनलिमिटेड की डिस्काउंटेड सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें 70 मिलियन से ज्यादा गाने हैं|

Conclusion:

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि “Amazon Prime Video Kya Hai – अमेज़न प्राइम मेंबर कैसे बने?” अमेजॉन प्राइम वीडियो क्या होता है और अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप कैसे ली जाती है| अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल पूछना है, तो आप अपना सवाल कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं| हम जल्दी ही आपका रिप्लाई करेंगे|


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment