Photo Image Size Kam Karen? – फोटो साइज को कम कैसे करते हैं?

Spread the love

इस आर्टिकल में हम आपको “Photo Image Size Kam Karen?” – फोटो साइज को कम कैसे करते हैं” इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं| अगर आप एक वेबसाइट चलाते हैं, तो आप हमेशा अपनी वेबसाइट के पोस्ट में फोटो की साइज को कम करके ही अपने आर्टिकल पोस्ट करते हैं| फोटो साइज को कम करने से हमें कई फायदे होते हैं, इसके बारे में हम आगे जानेंगे|

इंटरनेट की टेक्नोलॉजी में बढ़ोतरी होने के कारण आज के समय में हम अपने कई काम घर बैठे ही ऑनलाइन करने लगे हैं| ऐसे में हमें जब कभी ऑनलाइन कोई फॉर्म भरना होता है, तब कभी-कभी हमें उसमें अपनी फोटो या अन्य किसी प्रकार की फोटो भी अपलोड करनी होती है|

परंतु कई बार ऐसा होता है कि, हम जो फोटो अपलोड करना चाहते हैं, उसकी साइज काफी बड़ी होती है, जिसके कारण फोटो अपलोड करने में ज्यादा नेट और ज्यादा समय लगता है और हमारा टाइम बर्बाद होता है|

परंतु इंटरनेट पर ऐसी कई वेबसाइट और एप्लीकेशन मौजूद है, जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी फोटो की साइज को कम कर सकते हैं| टेक्निकल भाषा में इसे फोटो कंप्रेशन (Photo Compress) कहा जाता है| फोटो की साइज कम करके आप किसी भी फोटो को जल्दी और आसानी से कहीं पर भी अपलोड कर सकते हैं|

Contents

फोटो कंप्रेशन क्या है – Photo Compression Kya Hai?

फोटो कंप्रेशन का मतलब होता है किसी भी फोटो की साइज को कम करना| इसके लिए इंटरनेट पर कई वेबसाइट मौजूद है, साथ ही गूगल प्ले स्टोर पर फोटो की साइज को कम करने के लिए बहुत सारी एप्लीकेशन अवेलेबल है, जिनका यूज करके आप किसी भी फोटो को “Resize” कर सकते हैं, यानी कि उसका आकार कम कर सकते हैं|

फोटो साइज (Photo Size) कम क्यों किया जाता है?

कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें कुछ जगहों पर फोटो को अपलोड करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि फोटो की साइज ज्यादा होती है और उस साइज में सिस्टम फोटो को एक्सेप्ट नहीं करता है|

इसीलिए फोटो की साइज को कम करके हमें अपनी फोटो को सिस्टम में अपलोड करना पड़ता है| फोटो साइज को कम करने से फोटो “MB” से “KB” में बदल जाती है, जिससे उसका आकार छोटा हो जाता है और वह आसानी से किसी भी सिस्टम में अपलोड की जा सकती है|

कंप्यूटर में फोटो की साइज कम कैसे करें? -Photo Image Size Kam Karen in Computer

फोटो की साइज कम करने के कई उपाय हैं,जिसमें सबसे पहले हम आपको कंप्यूटर के द्वारा फोटो की साइज कम करना सिखाएंगे| इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करना है|

Step 1. सबसे पहले आपको क्रोम ब्राउजर में जाकर Compressor.io वेबसाइट को ओपन करना है और वहां पर “Try it now” वाले बटन पर क्लिक करना है|

Step 2. इसके बाद आपको अपनी फाइल सिलेकट करके फाइल मैनेजर में से उस फोटो को यहां पर अपलोड करना है, जिसकी साइज को आप कम करना चाहते हैं|

Step 3. फोटो अपलोड होने के बाद आपको उस फोटो का “Reduce %” दिखाई देगा, यानी कि आपको यह दिखाई देगा की फोटो कि पहले की साइज कितनी थी और फोटो की वर्तमान साइज कितनी है|

Step 4. इस स्टेप में आपको फोटो को डाउनलोड करना है| इसके लिए आपको नीचे दिखाई दे रही “Download your file” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है| ऐसा करने पर रिड्यूस फोटो आपके स्मार्ट फोन की गैलरी में डाउनलोड हो जाएगी|

स्मार्टफोन से फोटो की साइज कम कैसे करें? – Phone Mein Photo Image Size Kam Karen

आइए अब आगे जानते हैं कि मोबाइल की सहायता से फोटो की साइज को कम कैसे किया जाता है|

स्टेप 1: स्मार्टफोन की सहायता से फोटो की साइज को कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना है और वहां पर जाकर आपको Photoczip App को सर्च करके उसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना है| इसके बाद उस एप्लीकेशन को ओपन करना है|

स्टेप 2: एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपको एल्बम वाले विकल्प मे से उस फोटो को सिलेक्ट करना है,जिसकी साइज को आप कम करना चाहते हैं|

स्टेप 3: फोटो पर सिलेक्ट करने के बाद आपको कंप्रेस (Compress) वाले विकल्प पर क्लिक करना है|

स्टेप 4: कंप्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको “Done” वाले विकल्प पर क्लिक करना है|

स्टेप 5: सबसे आखरी में आपको फोटो को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लेना है|

फोटो साइज रिड्यूस करने के लिए बेस्ट एप्लीकेशन!

नीचे हम आपको फोटो की साइज को कम करने के लिए कुछ ऐसी एप्लीकेशन के नाम दे रहे हैं, जो फोटो की साइज को कम करने के लिए काफी अच्छी एप्लीकेशन मानी जाती हैं| आप इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं|

1. Cram- Reduce Pictures

2. QReduce Lite

3. Photo & Picture Resizer

4. QReduce: Photo Reducer

5. pCrop: Photo Resizer and Compress

एडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop) से फोटो की साइज कम कैसे करें

एडोब फोटोशॉप कंप्यूटर का एक फोटोशॉप करने वाला सॉफ्टवेयर है और इसका इस्तेमाल करके आप आसानी से किसी भी प्रकार की फोटो का साइज कम कर सकते हैं| यह बहुत ही पॉपुलर सॉफ्टवेयर है| इसके द्वारा फोटो की साइज कम करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं|

स्टेप 1: फोटो को सबसे पहले Adobe Photoshop में खोलें|

स्टेप 2: उसके बाद इमेज टैब वाले विकल्प पर क्लिक करें और फिर इमेज साइज पर क्लिक करें|

स्टेप 3: सके बाद इमेज साइज के बॉक्स में Width और Height को कम करें|

स्टेप 4: सबसे आखरी में okay करके फोटो को सेव कर ले|

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पिक्चर मैनेजर से फोटो की साइज कम कैसे करें ?

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पिक्चर मैनेजर से फोटो की साइज कम करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें|

Step 1: सबसे पहले कंप्यूटर में फोटो को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पिक्चर मैनेजर में ओपन करें|

स्टेप 2: उसके बाद एडिट पिक्चर वाले विकल्प पर क्लिक करें|

स्टेप 3: इसके बाद रिसाइज वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और Custom Width x-height पर जाएं|

स्टेप 4: उसके बाद यहां पर Width और Height को कम करें|

स्टेप 5: इसके बाद फोटो को सेव कर ले|

Ms paint से फोटो का size काम करें? Offline तरीका

पेंट माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर का सबसे सामान्य पिक्चर एडिटर सॉफ्टवेयर है और यह विंडोस का इनबिल्ट सॉफ्टवेयर होता है| इसीलिए इसे अलग से कंप्यूटर या फिर लैपटॉप पर इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं होती है| फोटो की साइज को कम करने के लिए यह काफी अच्छा फोटो कंप्रेशर सॉफ्टवेयर माना जाता है| इसका इस्तेमाल करके फोटो की साइज को कम करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें|

स्टेप 1: सबसे पहले ms- paint सॉफ्टवेयर में फोटो को खोलें|

स्टेप 2: उसके बाद री- साइज (Resize) वाले विकल्प पर क्लिक करें|

स्टेप 3: इसके बाद Pictures चेकबॉक्स पर क्लिक करें|

स्टेप 4: इसके बाद होरिजेंटल और वर्टिकल साइज को कम करें.

स्टेप 5: और सबसे आखरी में सेव वाली बटन दबाकर पिक्चर को सेव कर ले|

ऊपर बताए गए तरीकों को इस्तेमाल करके आप फोटो की साइज को कम कर सकते हैं, साथ ही उसके अंदर अन्य बदलाव भी कर सकते हैं और उसे कहीं पर भी आसानी से अपलोड कर सकते हैं|

Conclusion

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अब आप यह जान चुके होंगे की “फोटो की साइज कैसे कम करें?- Photo Image Size Kam Karen?”अगर आपको यह तरीका पसंद आया तो ज्यादा ज्यादा शेयर करना ना भूलें|


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment