IFS Officer Kaise Bane? – आई.एफ.एस ऑफिसर (IFS Officer) कैसे बने?

Spread the love

आपने भारतीय विदेश सेवा के बारे में तो सुना ही होगा| विदेश सेवा के लिए सरकार द्वारा “फॉरेन सर्विस ऑफीसर” के पद पर हर साल नियुक्ति करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। अतः आर्टिकल में हम आपको यह बताने वाले हैं कि “IFS Officer Kaise Bane? – आई.एफ.एस ऑफिसर (IFS Officer) कैसे बने?” “आईएफएस अधिकारी कैसे बना जाता है” की जानकारी प्रदान करेंगे।

अगर आप भी आईएफएस (IFS) अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी रखना आवश्यक है, तभी आप आईएफएस अधिकारी बन पाएंगे|

हम सभी का यह सपना होता है कि हम अच्छी पढ़ाई लिखाई करके अपना कैरियर अच्छे से स्थापित करें और इसीलिए लोग अपने अपने इंटरेस्ट के हिसाब से अपनी पढ़ाई करते हैं|

जो लोग बिजनेस में जाना चाहते हैं, वह बिजनेस के तहत अपनी पढ़ाई करते हैं तथा जो लोग सरकारी नौकरी प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, वह लोग सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करते हैं|आईएफएस का पद काफी जिम्मेदारी वाला पद होता है और इसे एक अच्छा पद माना जाता है|

तो अगर आप भी आईएफएस अधिकारी बनने के लिए इंटरनेट पर यह सर्च करते रहते हैं कि आईएफएस ऑफिसर कैसे बने? “IFS Officer Kaise Bane?” आईएफएस ऑफिसर बनने के लिए क्या करना पड़ता है? आईएफएस ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है? तो हमारे इस आर्टिकल के साथ बने रहें, क्योंकि इसमें आपको आईएफएस ऑफिसर से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त होने वाली है|

Contents

आईएफएस का फुल फॉर्म क्या है? – IFS Full Form in Hindi.

आईएफएस का फुल फॉर्म होता है “इंडियन फॉरेन सर्विस” (Indian Foreign Service) और आईएफएस को हिंदी में “भारतीय विदेश सेवा” के नाम से पहचाना जाता है| यह पद बहुत ज़िमेदारी वाला होता है और एक महत्वपूर्ण पद होता है।

IFS क्या होता है? – What is IFS in Hindi

इंडियन फॉरेन सर्विस” को ही शॉर्ट में आईएफएस के नाम से पहचाना जाता है| इंडियन फॉरेन सर्विस विभाग के कामों को संभालने के लिए एक विशेष सर्विस का निर्माण किया गया है, जिसे इंडियन फॉरेन सर्विस कहा जाता है| यह एक सरकारी नौकरी होती है और इसमें अच्छी खासी सैलरी, नौकरी करने वाले को मिलती है|

IFS Officer बनने के लिए Education Qualifications?

जो अभ्यर्थी इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर बनना चाहता है, उन्हें इसके लिए हमारे भारत देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री करना जरूरी है, अर्थात बिना ग्रेजुएशन पूरा किए हुए वह आईएफएस ऑफिसर नहीं बन सकता|

इंडियन फॉरेन सर्विस Officer के लिए नागरिकता

आईएफएस” ऑफिसर बनने के लिए व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना जरूरी है| इसके अलावा nepal तथा भूटान के अभ्यर्थी भी भारत में इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर बनने के लिए परीक्षा दे सकते हैं|

आईएफएस ऑफिसर के लिए उम्र सीमा (Age Limit)

इसके लिए सामान्य वर्ग के लोगों की कम से कम उम्र 21 साल और अधिक से अधिक उम्र 28 साल होनी चाहिए| वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को उम्र सीमा में 3 साल की छूट दी जाती है| हालांकि उम्र सीमा में छूट प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने आरक्षण का सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना आवश्यक होता है|

आईएफएस ऑफिसर कैसे बने? – IFS Officer Kaise Bane?

आईएफएस ऑफिसर कैसे बना जाता है, इसके बारे में हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप समझा रहे हैं|

– इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर बनने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को देश की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा करना होता है|

– उसके बाद उसे नोटिफिकेशन निकलने के बाद इंडियन फॉरेन सर्विस की परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है|

– उसके बाद एक निश्चित समय पर यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के द्वारा इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफीसर की परीक्षा का आयोजन होता है जिसमें अभ्यर्थियों को शामिल होना होता है|

– इस परीक्षा में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती है, उसके बाद मुख्य परीक्षा होती है और सबसे आखिरी में अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है| हालांकि जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को पास करते हैं, उन्हें ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है|

– जो अभ्यर्थी इंटरव्यू पास कर लेते हैं, उन्हें फिर ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी भेज दिया जाता है|

– जब अभ्यर्थी की ट्रेनिंग पूरी हो जाती है, तो फिर उन्हें वैकेंसी के हिसाब से इंडियन “फॉरेन सर्विस ऑफिसर” के पद पर पोस्टिंग दे दी जाती है| अभ्यर्थी को ट्रेनिंग के पैसे भी मिलते हैं|

IFS Selection Process in Hindi

इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफीसर का सिलेक्शन सिविल सर्विस परीक्षा के द्वारा होता है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन हर साल में एक बार सिविल सर्विस परीक्षा का आयोजन करवाती है| सिविल सर्विस की यह परीक्षा 3 स्टेप्स में होती है,जो इस प्रकार है|

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

इंडियन फॉरेन ऑफिसर बनने के लिए यह पहला चरण होता है| इस परीक्षा में कुल 2 क्वेश्चन पेपर होते हैं|यह दोनों परीक्षाएं जनरल स्टडी और रिजनिंग की होती हैं और यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन की होती है|

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लेते है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना होता है| मुख्य परीक्षा में टोटल 9 क्वेश्चन पेपर होते हैं और मुख्य परीक्षा में लैंग्वेज, सामान्य ज्ञान, जनरल स्टडी तथा निबंध से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं| इस परीक्षा में प्रश्नों का जवाब लिखित तौर पर देना होता है| इसी परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थी की मेरिट भी बनाई जाती है|

साक्षात्कार (Interview)

प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को पास करने के बाद अभ्यर्थी को सबसे आखरी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है| इंटरव्यू में अभ्यर्थी से कुछ सवाल पूछे जाते हैं और सवाल पूछ कर इंटरव्यू लेने वाले लोगों की टीम द्वारा अभ्यर्थी की बुद्धि और उसकी तार्किक क्षमता की जांच की जाती है|

जो अभ्यर्थी इंटरव्यू पास कर लेते हैं फिर उनकी एक मेरिट लिस्ट बनाई जाती है और उसी के हिसाब से अभ्यर्थियों का चयन इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर के पद के लिए किया जाता है और उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है|

आईएफएस ऑफिसर की सैलरी? – IFS Officer Salary

जो अभ्यर्थी इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर बन जाते हैं, उन्हें शुरुआत में महीने की सैलरी के तौर पर ₹20,000 से लेकर ₹45000 के आसपास की सैलरी प्राप्त होती है| इसके बाद जैसे-जैसे उनका एक्सपीरियंस बढ़ता है, वैसे वैसे ही उनकी सैलरी भी बढ़ाई जाती है|

इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफीसर को इसके अलावा भी अन्य कई लाभ मिलते हैं| जैसे इन्हें आवागमन के लिए मुफ्त सरकारी वाहन मिलता है, इन्हें रहने के लिए मुफ्त आवास दिया जाता है, साथ ही इन्हें ट्रैवल भत्ता, महंगाई भत्ता और रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी दी जाती है और इन्हें पीएफ, ग्रेजुएटी का लाभ भी मिलता है|

आईएफएस ऑफिसर का काम – IFS Officer Work

“इंडियन फॉरेन सर्विस” ऑफीसर का मुख्य काम होता है देश की बाहरी समस्याओं से निपटना और ऐसी नीति का निर्माण करना, जो दो देशों के बीच के संबंध को मजबूत बनाती हो| एक इंडियन फॉरेन ऑफिसर की पोस्टिंग विदेश मंत्रालय में होती है या फिर इनकी पोस्टिंग दूसरे देशों में स्थित भारतीय दूतावास में होती है|

Conclusion

तो साथियों यह लेख यहीं समाप्त होता है आशा है “आईएफएस ऑफिसर कैसे बने? – IFS Officer Kaise Bane?” इस विषय पर पूर्ण जानकारी आपको मिल गई होगी। जानकारी पसंद आए तो सांझा करना सोशल मीडिया पर ना भूलें।


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment