IRCTC New User ID Kaise Banaye? – IRCTC में नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Spread the love

आज के इस आर्टिकल में हम आपको “आईआरसीटीसी में नई यूजर आईडी कैसे बनाते हैं” इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं| अगर आप भी इंटरनेट पर यह सर्च करते रहते हैं कि “IRCTC New User ID Kaise Banaye? – IRCTC में नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?” तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें. क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने वाले हैं, तो बने रहिए हमारे साथ|

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के कारण हमारे बहुत से काम अब आसान हो गए हैं| हम घर बैठे बैठे ही अपने अधिकतर जरूरी काम अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप की सहायता से बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं|

जहां पहले रेलवे में टिकट बुक करवाने के लिए हमें मैन्युअल रूप से रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर जाकर अपना टिकट बुक करवाना पड़ता था, वहीं अब यह सभी काम हम ऑनलाइन घर बैठे ही कर सकते हैं| टिकट बुक करवाने के लिए पहले हमें घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता था परंतु अब आप कुछ एप्लीकेशन की सहायता से घर बैठे ही ऑनलाइन इंडियन रेलवे (Indian Railway) में टिकट बुक कर सकते हैं|

वर्तमान समय में ट्रेन का टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए विभिन्न Applications गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है, परंतु हम आपको आईआरसीटीसी के बारे में बताने वाले हैं,क्योंकि आप इसकी सहायता से भी ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं|

आईआरसीटीसी की सहायता से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी (IRCTC) पर अपना अकाउंट बनाना होगा| चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि “आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट ऑनलाइन कैसे बनाएं”

आईआरटीसी क्या है? – What is IRCTC in Hindi

आईआरसीटीसी इंडियन रेलवे स्टेशन की एक महत्वपूर्ण ब्रांच है, जिसका मुख्य काम है रेलवे में यात्रा करने वाले पैसेंजर को खाने की अच्छी सुविधा प्रदान करना और ट्रेवल में उनकी सहायता करना|

आईआरसीटीसी पर अकाउंट कैसे बनाएं – IRCTC New User ID Kaise Banaye?

आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट क्रिएट (account create) करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें|

#1. अकाउंट क्रिएट करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा|

#2. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको मेनू (Menu) विकल्प दिखाई देगा| उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन विकल्प दिखाई देगा|

आपको उस पर क्लिक करना है| ऐसा करने से आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको नीचे रजिस्टर (Register) वाली बटन दिखाई देगी| आपको उस पर क्लिक करना है|

#3. यहां पर आपको बहुत सी जानकारी भरने को कहा जाएगा, जिसे आपको बिल्कुल सही भरना है, वह जानकारी कुछ इस प्रकार होगी|

User Name

आप अपना यूजरनेम जो भी रखना चाहते हैं, उसे यहां पर एंटर करें| अगर यूजरनेम अवेलेबल नहीं है तो आप बार-बार नाम डालकर एंटर करें| जो यूजरनेम अवेलेबल होगा, आप उसे सिलेक्ट कर ले| User Name यूनिक बनाये उदाहरण के तौर Ram1993, New1234 इत्यादि।

Password

यहां पर आपको एक मजबूत और स्ट्रांग पासवर्ड डालना है, जो सिर्फ आपको ही पता हो| आपका पासवर्ड टोटल 8 अक्षर का होना चाहिए और आपके पासवर्ड के अंदर एक स्पेशल कैरेक्टर, एक लोअर केस कैरेक्टर, 1 अंक और 1 कैरेक्टर होना आवश्यक है| उदाहरण के तौर पर Ram@1993, Neha#1234 इत्यादि।

Security Question

अगर आप कभी अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो अपने पासवर्ड को रिसेट करने के लिए सिक्योरिटी क्वेश्चन आपकी हेल्प करेगा| इसीलिए इसमें आप कुछ भी सिलेक्ट कर सकते हैं और अपने हिसाब से उसका सिक्योरिटी आंसर भर सकते हैं|

Security Answer

इसमें आपको अपने सिक्योरिटी क्वेश्चन का जवाब लिखना होता है|

Preferred Language

इसके अंदर आपको अपनी मनपसंद भाषा सेलेक्ट करनी है| आप चाहें तो हिंदी इंग्लिश में से कोई भी भाषा सिलेक्ट कर सकते हैं|

Personal Details

अब आपको अपनी कुछ पर्सनल डिटेल्स भरने की आवश्यकता पड़ेगी|

Name

इस विकल्प मे आपको अपना फर्स्ट नेम, मिडिल नेम और लास्ट नेम भरना होता है|

Gender

जेंडर वाले विकल्प में आपको अपना जेंडर सिलेक्ट करना होता है| अगर आप मेल है तो आपको मेल सिलेक्ट करना होता है और अगर आप फीमेल है, तो आपको फीमेल सिलेक्ट करना होता है| मेल मतलब पुरुष और फीमेल मतलब महिला होता है|

Date Of Birth

आप कब पैदा हुए थे, वह बर्थ डेट,बर्थ का महीना और बर्थ का साल आपको इस विकल्प में भरना होता है|

Occupation

इस विकल्प में आपको यह बताना है कि, आप क्या करते हैं, आप जो भी बिजनेस करते हैं आपको वह सिलेक्ट करना है|

Marital Status

इस विकल्प में आपको यह बताना है कि, आप शादीशुदा है या नहीं| अगर आप शादीशुदा हैं, तो मैरिड विकल्प सिलेक्ट करें और नहीं है तो अनमैरिड को सिलेक्ट करें|

Country

कंट्री वाले ऑप्शन में आपको उस देश को सिलेक्ट करना है, जिस देश में आप रहते हैं|

Email

इस ऑप्शन में आपको वह ईमेल आईडी डालनी है,जो आप इस्तेमाल करते हैं|

ISD-Mobile

इसके अंदर आपको अपना फोन नंबर डालना है|

Nationality

इस ऑप्शन में आपको अपनी नागरिकता डालनी है|अगर आप इंडिया से हैं, तो आपको अपनी नेशनलीटी इंडिया सिलेक्ट करनी है|

Residential Address

रेजिडेंटल एड्रेस में आपको अपना एड्रेस भरना होता है|इसमें सबसे पहले आपको अपना फ्लैट, डूर या ब्लॉक नंबर भरना होता है|

Flat/Door/Block No

आप जिस मकान में रहते हैं उस मकान का नंबर क्या है वह यहां पर एंटर करें|

Street/Lane (Optional)

इस विकल्प में आपको आप जिस गली में रहते हैं,उसका नाम डालना होता है| यह वैकल्पिक होता है, आप चाहें तो इसे खाली भी छोड़ सकते हैं|

Area/Locality (Optional)

इसमें आपको आप जिस एरिया में रहते हैं,उसका नाम डालना होता है| यह भी वैकल्पिक होता है|आप इसे खाली भी छोड़ सकते हैं|

Pin code

इस ऑप्शन में आपको अपने एरिया का पिन कोड डालना होता है|

State

इस विकल्प में आपको उस राज्य का नाम डालना होता है, जहां पर आप रहते हैं|

City/Town

इस ऑप्शन में आपको उस शहर का नाम डालना होता है, जहां पर आप रहते हैं|

Post Office

इसमें आपको उस पोस्ट ऑफिस को सिलेक्ट करना होता है, जो पोस्ट ऑफिस आपके एरिया के तहत आता है|

Phone

यहां पर आपको अपना फोन नंबर डालना है|

Copy Residence to office Address :

अगर आपका ऑफिस का एड्रेस भी यही है, तो आपको Yes वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है,वरना आपको नो वाले विकल्प पर क्लिक करके अपने ऑफिस का एड्रेस भरना है|

#4. सभी जानकारी भरने के बाद आपको कैप्चा कोड को नीचे दिए गए बॉक्स में भरना होता है और उसके बाद आपको Term & condition पर टिक मार्क करके रजिस्टर वाली बटन पर क्लिक करना होता है| रजिस्टर वाली बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक मैसेज दिखाई देगा|

#5. जहां पर आपको अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर को कंफर्म करने के लिए बोला जाएगा

#6. यहां पर आपको ok पर क्लिक करना है| ओके पर क्लिक करते ही आपका अकाउंट रजिस्टर्ड हो जाएगा और आपके फोन नंबर और ईमेल आईडी पर आईआरसीटीसी की तरफ से आपका यूजर नेम और पासवर्ड भेज दिया जाएगा|

इसके बाद आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपनी यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर सकते हैं और ऑनलाइन अपना टिकट बुक कर सकते हैं|

निष्कर्ष

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़कर “IRCTC New User ID Kaise Banaye? IRCTC रजिस्ट्रेशन नया कैसे करें?” अब आप भली – भांति सीख चुके होंगे। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो आप इसे दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करना ना भूलें।


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment