10th Ke Baad Kya Karen? |10वीं के बाद क्या करें?”

Spread the love

कैरियर से संबंधित सवाल इंटरनेट पर काफी सर्च किए जाते हैं और हमारे ख्याल से आपने भी दसवीं कक्षा को पास कर लिया है, तभी आप इंटरनेट पर सर्च करके हमारे इस आर्टिकल पर आए हैं और आप भी यह जानना चाहते होंगे कि “10th Ke Baad Kya Karen? |10वीं के बाद क्या करें?”आइए आज इस पर ही हम चर्चा करेंगे|

हम सभी बड़े होने पर अपने कैरियर को लेकर काफी चिंतित होते हैं| सामान्य तौर पर विद्यार्थी 16 साल की उम्र में दसवीं कक्षा को पास कर लेते हैं, जिसमें से कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं, जो आगे की पढ़ाई यानी की 12वीं कक्षा की पढ़ाई चालू करते हैं,वहीं कई विद्यार्थी दसवीं कक्षा को पास करने के बाद ही इस सोच में पड़ जाते हैं कि अब वह आगे ऐसा कौन सा कोर्स करें जिसके कारण उनका कैरियर अच्छे से बन पाए|

अगर आप देखेंगे तो दसवीं कक्षा को पास करने के बाद से ही हमारे पास कैरियर के बहुत से विकल्प मौजूद होते हैं| बस हमें सही विकल्प का चयन करना होता है और अगर आप दसवीं कक्षा को पास करने के बाद सही कैरियर कोर्स का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं, तो आज हम आपकी इसमें सहायता करेंगे, चलिए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि “10th Ke Baad Kya Karen?” | 10th पास के बाद क्या करें?.

Contents

दसवीं के बाद क्या करना चाहिए ? – “10th Ke Baad Kya Karen?”

दसवीं कक्षा को पास करने के बाद आपके सामने तीन विषयों में आगे की पढ़ाई करने का विकल्प होता है और इन तीनों विषयों में से आपको अपनी रुचि के हिसाब से आगे की पढ़ाई करनी होती है| यह तीन विषय होते हैं साइंस, कॉमर्स और आर्ट|

इन तीनों विषयों के अंदर कई अन्य विषय भी आते हैं, जिनकी पढ़ाई आपको करनी होती है| हालांकि बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता है कि, उनके लिए साइंस, कॉमर्स,आर्ट में से कौन सा सब्जेक्ट अच्छा रहेगा, तो चलिए हम आपको तीनों विषय की जानकारी दे देते हैं,ताकि आपको इनके बारे में पता रहे|

1: साइंस (Science)

अगर आप आगे चलकर इंजीनियर या फिर डॉक्टर बनने की इच्छा रखते हैं, तो आपको दसवीं कक्षा को पास करने के बाद साइंस लेना होता है| किसी अन्य विषय के मुकाबले साइंस के विषय में आपको ज्यादा पढ़ाई और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसकी पढ़ाई थोड़ी कठिन होती है,परंतु मेहनत और लगन से आप इसकी पढ़ाई कंप्लीट कर सकते हैं|

साइंस के विषय के साथ 12वीं कक्षा को पास करने के बाद आप विभिन्न प्रकार के कैरियर से रिलेटेड कोर्स कर सकते हैं| कुल मिलाकर यह आपके लिए अच्छा रहेगा| हालांकि आपको साइंस की पढ़ाई करने के लिए मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा|

अगर आप आगे चलकर डॉक्टर बनने की इच्छा रखते हैं तो आपको साइंस का विषय लेकर बायोलॉजी की पढ़ाई करनी चाहिए और अगर आप साइंस को लेकर इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आपको गणित के विषय की पढ़ाई करनी चाहिए|

इसे अगर हम उदाहरण के स्वरूप समझाएं तो अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी की पढ़ाई करनी चाहिए, वही अगर आप इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ की पढ़ाई करनी चाहिए|

– फिजिक्स (Physics)

फिजिक्स के विषय में आपको ऊर्जा, गति और घर्षण जैसे टॉपिक के बारे में पढ़ा जाता है| आपको बता दें कि, यह साइंस के दूसरे विषयों से थोड़ा कठिन माना जाता है|

– केमिस्ट्री (Chemistry)

केमिस्ट्री के विषय में आपको रसायन शास्त्र के बारे में जानकारी दी जाती है| जैसे कि इसके अंदर आपको केमिकल,तरल पदार्थ, पानी, द्रव्य पदार्थ तथा ठोस पदार्थ की जानकारी प्रदान की जाती है|

– बायोलॉजी (Biology)

बायोलॉजी के सब्जेक्ट में आपको जंतु विज्ञान से संबंधित पढ़ाई करवाई जाती है| जैसे कि मानव शरीर, पशु शरीर, पेड़ पौधे इत्यादि| अगर आप जीव विज्ञान में इंटरेस्ट रखते हैं, तो यह सब्जेक्ट आपके लिए है|

– मैथमेटिक्स (Mathematics)

मैथमेटिक्स के विषय में विद्यार्थियों को गणित के बारे में पढ़ाई करवाई जाती है|हालांकि आप 10वीं और 12वीं कक्षा में जो गणित पढ़ते हैं, उससे यह गणित काफी कठिन और डिफरेंट प्रकार की होती है, परंतु इसे समझने के लिए आपको दसवीं कक्षा की गणित की जानकारी होना आवश्यक है|

– कंप्यूटर साइंस (Computer Science)

अगर किसी विद्यार्थी को कंप्यूटर के विषय में रुचि है, तो उसे यह सब्जेक्ट अवश्य पसंद आएगा| कंप्यूटर साइंस में विद्यार्थियों को कंप्यूटर की इंफॉर्मेशन, कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग भाषा, कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर,कंप्यूटर के हार्डवेयर तथा इंटरनेट से संबंधित जानकारी पढ़ाई तथा सिखाई जाती है|

– अंग्रेजी (English)

इंग्लिश का सब्जेक्ट आपको लगभग हर स्ट्रीम में देखने को मिल जाएगा| इंग्लिश के सब्जेक्ट में विद्यार्थियों को ग्रामर, एक्टिव, पैसिव, उपन्यास पढ़ाया जाता है|

2: कॉमर्स (Commerce)

दसवीं कक्षा को पास करने के बाद बहुत से विद्यार्थी कॉमर्स स्ट्रीम को पसंद करते हैं| खासतौर पर ऐसे विद्यार्थी कॉमर्स स्ट्रीम को पसंद करते हैं जो अकाउंटिंग, फाइनेंस या फिर बैंकिंग की फील्ड में अपना कैरियर बनाने की इच्छा रखते हैं|

कॉमर्स के विषय में विद्यार्थियों को एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी, इकोनामिक और बिजनेस लो जैसे सब्जेक्ट के बारे में पढ़ाई करवाई जाती है| अगर आप 12वीं कक्षा को पास कर लेते हैं, तो आप 12वीं कक्षा को पास करने के बाद B.Com, BBA, BBM, CFA, ICWA, CFP, CA, BMS, कोर्स के साथ अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर सकते हैं|

– अकाउंटेंट (Accountant)

इस विषय में विद्यार्थियों को एकाउंटिंग कैसे की जाती है, इसके बारे में सिखाया जाता है| अगर सामान्य शब्दों में कहें तो विद्यार्थियों को यह बताया जाता है कि कंपनी या फिर किसी Bank में लेखा-जोखा कैसे करते हैं|

– बिजनेस स्टडी (Business Study)

इस विषय में विद्यार्थियों को बिजनेस कैसे किया जाता है| इसकी बारीकियों के बारे में सिखाया तथा बताया जाता है| इस विषय को पढ़कर कोई भी यह जान सकता है कि, बिजनेस को सही ढंग से चलाने के लिए कौन सी रणनीति अपनानी चाहिए|

– अर्थशास्त्र (Economics)

इस विषय में विद्यार्थियों को वस्तुओं और सेवाओं का लेनदेन, किसी प्रोडक्ट की खपत जैसे विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है,साथ ही इस विषय में अर्थशास्त्र के बारे में भी बताया जाता है|

– गणित (Mathematics)

जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि, इस विषय में विद्यार्थियों को गणित से संबंधित पढ़ाई करवाई जाती है|

– अंग्रेजी (English)

यह एक कॉमन विषय है और इसके अंदर विद्यार्थियों को ग्रामर, टेंस,एक्टिव पैसिव, उपन्यास जैसे मुद्दे पढ़ाए जाते हैं|

ये भी पढ़े12th के बाद क्या करें?

3: आर्ट (Art)

अगर आपको मीडिया,जनरलिज्म, सोशियोलॉजी, सोशल सर्विस, लिटरेचर, वूमेन साइकोलॉजि, इकोनॉमिक्स,पॉलिटिक्स और हिस्ट्री जैसे विषयों में इंटरेस्ट है, तो आप आर्ट स्ट्रीम से 12वीं कक्षा को पास कर सकते हैं तथा आगे चलकर पॉलिटिशन, प्रोफेसर, टीचर या फिर वकील के तौर पर अपना कैरियर स्थापित कर सकते हैं|

– इतिहास (History)

आर्ट के इस विषय में विद्यार्थियों को भारतीय प्राचीन इतिहास तथा प्राचीन काल में हुई घटनाएं तथा युद्ध के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है|

– जियोग्राफी (geography)

इस विषय में विद्यार्थियों को भूगोल के बारे में इंफॉर्मेशन प्रदान की जाती है| जैसे कि भूकंप, वातावरण, सुनामी, जंगल, वनस्पति इत्यादि

– फिजिकोलॉजी (Physiology)

इस विषय में विद्यार्थियों को इंसानी दिमाग की गतिविधियों के बारे में पढ़ाया जाता है|

– पॉलिटिकल साइंस (Political Science)

पॉलिटिकल साइंस में विद्यार्थियों को राजनीति कैसे की जाती है, इसके बारे में पढ़ाया जाता है, साथ ही इसके अंदर भारत के राज्य, विश्व की राजनीति, राजनीति गठबंधन, सरकार की शक्ति तथा मौलिक अधिकार के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाती है|

इसके अलावा आर्ट स्ट्रीम में विद्यार्थियों को हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत तथा फिलॉसफी जैसे विषयों की भी पढ़ाई करवाई जाती है, साथ ही समाजशास्त्र की भी पढ़ाई करवाई जाती है|

3: 10वीं के बाद प्रोफेशनल कोर्स

आप दसवीं कक्षा को पास करने के बाद प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकते हैं, जो इस प्रकार है|

– आईटीआई (ITI)

आईटीआई का फुल फॉर्म होता है “इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट” और यह 2 साल का कोर्स होता है और इस कोर्स को करने के बाद आपकी सीधा नौकरी लग जाती है| आईटीआई के तहत आप इलेक्ट्रीशियन, फीटर, स्टेनोग्राफर,प्रोग्रामर असिस्टेंट, graphic एंड मल्टीमीडिया, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसे कोर्स कर सकते हैं|

– डिप्लोमा (Diploma)

दसवीं कक्षा को पास करने के बाद आप डिप्लोमा का कोर्स भी कर सकते हैं| डिप्लोमा का कोर्स करने के बाद आप लगभग 50 परसेंट तक इंजीनियर बन जाते हैं और यह एक काफी अच्छा तरीका है इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने का|

डिप्लोमा को पॉलिटेक्निक के नाम से भी जाना जाता है| डिप्लोमा के तहत आप सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा अन्य कई कोर्स कर सकते हैं|

Conclusion

तो साथियों पोस्ट को पढ़ने के बाद 10वीं पास करने के बाद क्या करें? “10th Ke Baad Kya Karen?” साथ ही आशा है कौन सी स्ट्रीम आपको आपने कैरियर में आगे ले जाने में मदद कर सकती है अब आप यह डिसाइड कर पाएंगे, अगर जानकारी पसंद आई तो साझा करना ना भूलें।


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment