Naam Wala Birthday Songs Kaise Banaye? अपने नाम का बर्थडे गाना कैसे बनाएं?

Spread the love

सभी व्यक्तियों का बर्थडे उनके लिए काफी खास होता है, साथ ही उनके साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए भी अपने बच्चे का बर्थडे बहुत ही महत्व रखता है, क्योंकि बर्थडे के दिन किसी की बेटी तो किसी का बेटा जन्म लेता है,जो अपने माता-पिता के लिए बहुत ही खास होते हैं. अगर आप भी इंटरनेट पर “Naam Wala Birthday Songs Kaise Banaye?” “अपने नाम का बर्थडे गाना कैसे बनाएं?”

यह सर्च कर रहे हैं, तो आपकी खोज आज के इस आर्टिकल पर समाप्त हो जाएगी, क्योंकि इसमें हम आपको “फ्री में अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग कैसे बनाएं” इसके बारे में ही बताने वाले हैं| सभी लोगों का साल में एक ही बार बर्थडे आता है और सभी लोग यही चाहते हैं कि, वह अपने बर्थडे को इस तरह से सेलिब्रेट करें कि वह यादगार बन जाए और इसके लिए वह तरह तरह के उपाय भी करते हैं, जिसमें से एक तरीका है कि लोग अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग बनाते हैं.

और केक काटने के समय उसी गाने को प्ले करते हैं जिससे उन्हें काफी खुशी मिलती है| इसके अलावा वह केक बांटकर और गिफ्ट लेकर अपनी खुशियां भी मनाते हैं, चलिए ज्यादा देरी ना करते हुए आगे आपको बताते हैं कि “अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग कैसे बनाया जाता है”| Naam Wala Birthday Songs Kaise Banaye?

 

Contents

ऑनलाइन बर्थडे सॉन्ग कैसे क्रिएट करें?

यहां पर हम आपको अपने नाम का बर्थडे गाना बनाने के 2 तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें पहले तरीके में हम आपको वेबसाइट के जरिए बर्थडे गाना बनाने के बारे में बताएंगे और दूसरे तरीके में हम आपको एक एप्लीकेशन के द्वारा बर्थडे गाना बनाने के बारे में बताएंगे|

यह दोनों तरीका बिल्कुल फ्री है और इसीलिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की आवश्यकता नहीं है| इंटरनेट पर ऐसी कई वेबसाइट है, जो हैप्पी बर्थडे सॉन्ग बनाने के लिए आपसे पैसे चार्ज करते हैं, परंतु हम जो तरीका आपको बता रहे हैं वह बिल्कुल फ्री है|

 

वेबसाइट के जरिए बर्थडे सॉन्ग कैसे बनाएं?

1: वेबसाइट का इस्तेमाल करके अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में जाकर क्रोम ब्राउजर को ओपन करना है और फिर आपको “हैप्पी बर्थडे सॉन्ग विद नेम लिखकर” सर्च वाली बटन दबाना है|

2: इसके बाद आपके सामने विभिन्न वेबसाइट खुल जाएंगी, जिसमें से आपको 1happybirthday.com वेबसाइट को ओपन करना है|

 

अपने नाम का Birthday Song कैसे बनाएं - 2 तरीके

 

3: जब वेबसाइट ओपन हो जाएगी, तब आपको सबसे ऊपर “फाइंड योर नेम‘ का खाली बॉक्स दिखाई देगा| उसके अंदर आपको अपना नाम डालना है और फिर आपको सर्च वाले विकल्प पर क्लिक करना है| आप चाहे तो ऊपर दिखाई दे रहे अल्फाबेट में से अपने नाम के पहले अक्षर को क्लिक करके भी अपने नाम को सर्च कर सकते हैं|

 

Happy Birthday Songs With Your Name Kaise Banaye

4: नाम डालने के बाद सर्च करने पर आपको आपने जो भी नाम सर्च किया है, वह दिखाई देने लगेगा| आपको उसमें से अपने नाम पर क्लिक करना है|

5: अपने नाम पर क्लिक करने के बाद आपको चार विकल्प दिखाई देंगे जिनमें प्ले, डाउनलोड, ईमेल और शेयर का विकल्प आपको दिखाई देगा|

 

How to Make Birthday Songs With Your Name

 

Play Birthday Song

इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप गाने को चलाकर सुन सकते हैं|

Download Birthday Song:

इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने बर्थडे सॉन्ग को अपनी स्मार्ट फोन की गैलरी में डाउनलोड कर सकते हैं|

Email Song Now

इस विकल्प का इस्तेमाल करके आप अपने नाम वाले गाने को किसी भी अन्य व्यक्ति के ईमेल पर सेंड कर सकते हैं|

Share button

शेयर ऑप्शन सबसे आखरी में आता है और इसका इस्तेमाल करके आप अपने नाम वाले गाने को विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर शेयर कर सकते हैं और आप चाहे तो इसकी लिंक को कॉपी करके भी इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं|

 

खुद के नाम के बर्थडे सॉन्ग को डाउनलोड करने का तरीका

अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग क्रिएट करने के बाद अगर आप उसे अपने स्मार्टफोन की फाइल में सेव करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऊपर बताए गए तरीके में से डाउनलोड सॉन्ग वाले विकल्प को सिलेक्ट करना है|

इतना करने के बाद आपके सामने एक कैप्चा कोड भरने के लिए आएगा, आपको उसे भरना है और फिर आपको नीचे दिखाई दे रहे ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|

इतना करने पर ही आपके नाम का बर्थडे सॉन्ग वाली फाइल सीधा आपके स्मार्ट फोन की मेमोरी कार्ड में सेव हो जाएगी और इसे आप कभी भी सुन सकते हैं तथा किसी को भी सेंड कर सकते हैं|

कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं होता है और वह जिओ फोन चलाते हैं और जिओ फोन यूजर भी यह चीज सर्च करते रहते हैं कि, Naam Wala Birthday Songs Kaise Banaye?” “अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग कैसे बनाएं?” तो उनके लिए भी यह तरीका काफी कारगर रहेगा| इस तरीके को अपनाकर वह अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग अपने जियो मोबाइल के द्वारा बना सकते हैं|

 

बर्थडे सॉन्ग क्रिएट करने वाली वेबसाइट की लिस्ट

अगर आपको ऊपर बताए गए तरीके में से बर्थडे सॉन्ग का निर्माण करने में कुछ परेशानी हो रही है,तो हम आपको नीचे दो ऐसी वेबसाइट के नाम दे रहे हैं, जहां से आप अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग बना सकते हैं| वह वेबसाइट निम्न प्रकार है|

– bithdaysongswithnames.com

– birthdaysong.in

 

App के जरिए बर्थडे सॉन्ग कैसे बनाएं? Naam Wala Birthday Songs Kaise Banaye?

बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो वेबसाइट की जगह पर एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना ज्यादा सूटेबल समझते हैं| इसीलिए अगर आपको वेबसाइट की जगह पर एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग बनाना है, तो उसके बारे में भी हम आपको यहां पर नीचे बता रहे हैं|

1: एप्लीकेशन की सहायता से अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलना है और ऊपर दिखाई दे रहे सर्च बॉक्स में आपको “बर्थडे सॉन्ग विद नेम” एप्लीकेशन को सर्च करना है और उसे अपने अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना है|

2: एप्लीकेशन स्मार्ट फोन में इंस्टॉल हो जाने के बाद एप्लीकेशन को ओपन करें और फिर एप्लीकेशन में दिखाई दे रहे “गेट स्टार्ट” वाली बटन पर क्लिक करें,ऐसा करने पर आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएगी जिसे आपको अलाउ करना है|

3: परमिशन अलाउ करने के बाद आपको सबसे पहले “बर्थडे सोंग विद नेम” का विकल्प दिखाई देगा,आपको उसके ऊपर क्लिक करना है|

4: क्लिक करने के बाद आपको एक “इंटर नेम” वाला बॉक्स दिखाई देगा| इसके अंदर आपको अपना नाम डालना है और फिर क्रिएट वाले विकल्प पर आपको क्लिक करना है|

5: इतना करने पर आपके सामने “म्यूजिक प्लेयर” ओपन होगा| यहां पर आप अपने नाम का गाना सुन सकते हैं और नीचे दिखाई दे रही शेयर बटन पर क्लिक करके आप अपने नाम के गाने को विभिन्न सोशल मीडिया साइट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर शेयर भी कर सकते हैं|

आप यहां से जो भी फाइल शेयर करेंगे, वह आपके स्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज में डाउनलोड वाले फोल्डर में “बर्थडे सोंग विद नेम” वाले फोल्डर के अंदर स्टोर होगी|

इस एप्लीकेशन में आपको अन्य कई फीचर भी मिलेंगे,जो इस प्रकार है|

– ऑल बर्थडे सॉन्ग

– क्रिएट बर्थडे सॉन्ग विद आउन वॉइस

– नेम ऑन केक

बर्थडे फोटो फ्रेम

 

ये भी पढ़ेफोटो की साइज कैसे कम करें?

Conclusion

तो साथियों इस पोस्ट को यहां तक पढ़ने के बाद “Naam Wala Birthday Songs Kaise Banaye?” “अपने नाम का बर्थडे सॉन्ग कैसे बनाएं?” दो आसान तरीके आप जान चुके होंगे! अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई तो दोस्तों के साथ साझा करना ना भूलें।


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment