Immunity Power Kaise Badhaye -बॉडी की इम्युनिटी पॉवर कैसे बढ़ाएं 2021

Spread the love

इस आर्टिकल में हम इम्यूनिटी पर चर्चा करने वाले हैं| बहुत से लोग इंटरनेट पर यह सर्च करते रहते हैं कि “Immunity Power Kaise Badhaye -बॉडी की इम्युनिटी पॉवर कैसे बढ़ाएं 2021″ और इम्यूनिटी पावर क्या होती है, तो ऐसे लोगों के लिए ही हमने यह आर्टिकल लिखा है|

इम्यूनिटी को हिंदी में “रोग प्रतिरोधक क्षमता” भी कहा जाता है और जिस व्यक्ति की इम्युनिटी पावर मजबूत होती है, उनकी बॉडी किसी भी प्रकार की बीमारी से लड़ने में उनकी काफी सहायता करती है| इसीलिए इम्यूनिटी पावर का मजबूत होना व्यक्ति के लिए बहुत ही आवश्यक होता है|

परंतु बिजी लाइफ स्टाइल और गलत खान-पान के कारण लोगों की इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है, जिसके कारण उन्हें बीमारियां होने लगती हैं| इसीलिए बीमारी से बचने के लिए और बीमारी से लड़ने के लिए व्यक्ति की इम्युनिटी पावर मजबूत होना आवश्यक है और आज हम इसी पर चर्चा करने वाले हैं कि “अपनी बॉडी की इम्युनिटी पावर को तेज कैसे करें”, “Immunity Power Kaise Badhaye?” चलिए जानते हैं|

Contents

इम्यूनिटी क्या होती है? – Immunity Kya Hai?

इम्”यूनिटी को हिंदी में “रोग प्रतिरोधक शक्ति” कहा जाता है और यह हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित होने से बचाती है, साथ ही बीमारियों से लड़ने में हमारी सहायता करती है| इम्यूनिटी पावर हमारी बॉडी में नेचुरल तौर पर पाई जाती है|

परंतु जब हम गलत खानपान करते हैं या फिर हम अपनी बॉडी को पर्याप्त रेस्ट या फिर पोषक तत्व नहीं देते हैं, तो हमारी बॉडी की इम्युनिटी पावर कमजोर हो जाती है, जिसके कारण हमें सर्दी, जुखाम और बुखार जैसी बीमारियां होने लगती हैं।

साथ ही अगर हमें कोई गंभीर बीमारी हो जाती है, तो हमारी बॉडी इम्यूनिटी पावर कमजोर होने से उसका सामना सही ढंग से नहीं कर पाती है|

कहने का मतलब यह है कि, जिस व्यक्ति की इम्युनिटी पावर मजबूत होती है, वह रोगों से आसानी से निजात पा सकता है और जीवाणु उसकी बॉडी में जाकर भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाते, वहीं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, वह समय-समय पर बीमार होने लगते हैं, इसीलिए इम्यूनिटी पावर को मजबूत करना आवश्यक होता है|

इम्युनिटी पावर कमजोर क्यों होती है?

Immunity Power कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण होता है, हमारी खराब लाइफस्टाइल और हमारा गलत खानपान| वर्तमान समय में लोग इतने ज्यादा बिजी हो गए हैं कि, वह अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है| सामान्य तौर पर इम्यूनिटी पावर कमजोर होने के निम्न कारण होते हैं|

इम्युनिटी बढ़ाने के 10 घरेलू उपाय

 

– शरीर को पोषक तत्व ना मिलने पर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है|

– आपका वजन सामान्य से कम है, तो समझिए आपकी इम्यूनिटी कमजोर है|

– जेनेटिक कारणों से भी इम्यूनिटी कमजोर होती है|

– रात को देर से सोना या फिर सुबह देर तक सोना भी इम्यूनिटी पावर को कमजोर करता है|

– ज्यादा टेंशन लेने से इम्यूनिटी कमजोर होती है|

– अधिक मात्रा में सिगरेट पीना या शराब पीना या फिर नशीली चीजों का सेवन करने से भी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है|

– फास्ट फूड खाने वाले लोगों की भी इम्यूनिटी पावर कमजोर होती है|

– किसी दवाई का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है|

– शारीरिक काम ना करने से भी इम्यूनिटी पावर कमजोर होती है|

– खराब वातावरण में रहने के कारण भी इम्यूनिटी कमजोर होती है|

इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के घरेलू उपाय -Immunity Power Kaise Badhaye तरीका

इम्यूनिटी पावर कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं और इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए कई उपाय भी मौजूद हैं, जो इस प्रकार हैं|

पूरी नींद लें

इम्यूनिटी पावर कमजोर होने का मुख्य कारण यह भी है कि, व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं लेता है| एक अध्ययन के मुताबिक, जो व्यक्ति रोजाना 8 घंटे की नींद लेता है, उसकी इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है, इसलिए लिए अगर आप 8 घंटे से कम की नींद लेते हैं, तो आपको 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए| ऐसा करने से आपकी नींद भी पूरी हो जाएगी, आपको आराम भी मिलेगा और आपकी इम्यूनिटी भी अच्छी बनी रहेगी|

एक्सरसाइज (Exercise) जरूर करें

इम्यूनिटी कमजोर होने का दूसरा कारण यह है कि व्यक्ति शारीरिक काम बिल्कुल भी नहीं करता है,जिसके कारण उसकी मांसपेशियों में खिंचाव नहीं होता है और उस पर हमेशा आलसपन सवार होता है|

इसीलिए अपनी इम्यूनिटी को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको रोजाना कुछ ना कुछ कसरत अवश्य करनी चाहिए और अगर आपके घर के आस-पास जिम नहीं है, तो आप घर पर योगा भी कर सकते हैं| योगा करने से भी हमारी बॉडी की इम्युनिटी पावर मजबूत होती है|

योगा करें

योग का महत्व प्राचीन काल से ही बताया गया है| इसके लिए अगर आपकी बॉडी में इम्यूनिटी पावर कमजोर है, तो आपको रोज सुबह उठकर योगा करना चाहिए|

 

Best foods for immunity booster in hindi

योगा में ऐसे कई आसन बताए गए हैं, जिन्हें करने पर आपकी बॉडी की इम्युनिटी पावर मजबूत होती है, साथ ही सुबह योगा करने से आप पूरे दिन बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त रहते हैं|

धूप लें

इम्यूनिटी पावर को मजबूत करने के लिए आपको रोजाना थोड़ी मात्रा में धूप का सेवन करना चाहिए,क्योंकि धूप के अंदर विटामिन डी और मिनरल पाया जाता है, जो हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद होता है| ऐसे में अगर आप रोजाना थोड़ी मात्रा में धूप लेते हैं, तो यह आपकी बॉडी के लिए अच्छा रहेगा|

टेंशन कम ले

ज्यादा टेंशन लेने के कारण हमारी इम्यूनिटी पावर तो खराब होती ही है, साथ ही हमारा माइंड भी डिस्टर्ब हो जाता है, इसीलिए आपको तनाव कम लेना चाहिए और जब भी आपको टेंशन हो तो,आपको अपने माइंड को डाइवर्ट करने की कोशिश करनी चाहिए|

इम्यूनिटी पावर मजबूत करने के लिए घरेलू उपाय

अब हम आपको इम्यूनिटी पावर मजबूत करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करके आप अपनी इम्यूनिटी पावर को मजबूत कर सकते हैं|

1: लहसुन और सेब का सिरका

इम्यूनिटी पावर मजबूत करने के लिए सेब का सिरका और लहसुन आपकी सहायता कर सकता है| इसके लिए आपको लहशुन की दो कलियां सेब के सिरके में डालकर 1 दिन के लिए छोड़ देना है और उसके बाद इसका हल्की मात्रा में सेवन करना है| यह दोनों इम्यूनोमोड्यूलेटर होते हैं और इसीलिए यह हमारी बॉडी में इम्यूनिटी पावर को बढ़ाते हैं|

2: शहद और हल्दी पाउडर

शहद और हल्दी का मिश्रण भी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है| इसके लिए आपको शहद के अंदर आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रोज रात को सोने से पहले दूध के साथ पीना चाहिए| यह आपकी बॉडी में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है| शहद भी एक अच्छा इम्यूनोमोड्यूलेटर होता है,जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है|

3: शहद और आंवला पाउडर

इस मिश्रण को तैयार करने के लिए आपको आधा चम्मच आंवले का पाउडर लेना है और उसमें आपको शहद मिलाकर सुबह खाना है और उसके बाद आपको हल्का गुनगुना गर्म पानी पी लेना है|

 

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के 3 तरीके

आंवले के अंदर अच्छी मात्रा में “विटामिन C” पाया जाता है और विटामिन सी हमारी बॉडी में इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है|

4: इम्यूनिटी बूस्टर काढा

इम्यूनिटी बूस्टर काढा निर्माण करने के लिए आपको त्रिकटु पाउडर 1 ग्राम लेकर उसके अंदर आपको पांच तुलसी की पत्तियां डालनी है और फिर आपको इसे उबालना है और आपको इसे हल्का गुनगुना होने पर पी लेना है| आप चाहे तो इसके अंदर दालचीनी और काली मिर्च भी डाल सकते हैं|

निष्कर्ष

तो साथियों इस लेख को पढ़ने के बाद इम्यूनिटी पावर क्या है? “Immunity Power Kaise Badhaye?” अब आप जान चुके होंगे? अगर आप पोस्ट में दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं तो इसे दोस्तों के साथ साझा करना बिल्कुल ना भूलें।


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment