CSC Aadhar Center कैसे खोले? CSC Aadhar Registration कैसे करे?

Spread the love

आज का हमारा यह आर्टिकल बिजनेस और जनसेवा से संबंधित है, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको “CSC आधार सेंटर कैसे खोले?” “CSC Aadhar Center कैसे खोले? CSC Aadhar Registration कैसे करे?” कमाई कैसे करें? (how to earn from CSC aadhar in hindi). Aadhar CSC full form in English & Hindi. इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, तो इसके बारे में जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ|

आधार हमारे भारत देश में एक वैलिडेट आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर मान्यता प्राप्त डॉक्यूमेंट है और वर्तमान के समय में आधार कार्ड का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है| हालांकि हमारे देश की नसंख्या अधिक होने के कारण कभी-कभी जिन लोगों को अपने आधार कार्ड में कुछ सुधार करवाना होता है, उन्हें काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है|

जिसके कारण उनके कई नुकसान हो जाते हैं और इसी समस्या को देखते हुए आधार एजेंसी ने प्राइवेट लोगों को भी आधार एजेंसी खोलने का मौका दिया है और कई लोग आधार एजेंसी खोलकर लोगों की सेवा भी कर रहे हैं और अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं|

खासतौर पर भारत के ग्रामीण इलाकों में आधार सेंटर पर हमेशा भीड़ बनी रहती है, तो अगर आप भी आधार सेंटर खोलना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको “CSC Aadhar Center कैसे खोले?” “CSC Aadhar Registration कैसे करे?” बारे में विस्तार से बताते हैं|

Contents

CSC Aadhar full form in Hindi

CSC Aadhar का फुल फॉर्म अंग्रेजी में “common service center” और हिंदी में “जन सेवा केंद्र” होता है। जिसका काम आधार कार्ड में सुधार या संशोधन करना होता है। जन सेवा केंद्र पर जाकर आप अपने आधार में गलत नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, पता, जेंडर, प्रोफाइल फोटो तथा जन्मतिथि सुधार करवा सकते हैं।

CSC आधार कार्ड सेंटर का अर्थ?

आधार लगभग हम सभी लोगों के पास होता है और आधार कार्ड का इस्तेमाल हमें कई जगहों पर करना होता है|खासतौर पर सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए हमें आधार कार्ड का इस्तेमाल करना होता है और कई बार ऐसा होता था, जब हमे आधार कार्ड में कोई बदलाव या फिर सुधार करवाना होता था, तो हमें सरकारी आधार कार्ड सेंटर पर जाना पड़ता था, जहां पर हमें काफी समय लगता था|

परंतु अब प्राइवेट आधार कार्ड सेंटर पर जाकर आप अपने आधार कार्ड में कुछ भी बदलाव करवा सकते हैं|जैसे अगर आपके आधार कार्ड में आपका नाम गलत हो गया है, आपकी जन्म तारीख गलत छप गई है या फिर आपके घर का एड्रेस गलत छप गया है, तो आप इसे आधार कार्ड सेंटर में जाकर सही करवा सकते हैं और डुप्लीकेट या फिर अपडेटेड आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं| इसके अलावा भी आधार कार्ड सेंटर में अन्य कई काम होते हैं|

CSC आधार कार्ड सेंटर पर होने वाले काम?

  • आधार कार्ड सेंटर से आप अपने आधार कार्ड में अपने घर का एड्रेस चेंज करवा सकते हैं या फिर आप अपने घर के एड्रेस में सुधार करवा सकते हैं|

 

  • आधार कार्ड सेंटर से आप अपने आधार कार्ड में अपना नया मोबाइल नंबर जोड़ सकते हैं और पुराने मोबाइल नंबर को हटा सकते हैं|

 

  • आधार कार्ड सेंटर से आप अपने आधार कार्ड में अपनी जन्म तारीख और अपने जन्म के साल को सही करवा सकते हैं और उसमें बदलाव करवा सकते हैं|

 

  • आधार कार्ड सेंटर से आप अपने नाम को भी सही करवा सकते हैं या फिर उसमें बदलाव करवा सकते हैं|

 

  • आधार कार्ड सेंटर से आप अपने आधार कार्ड में दिखाई दे रही फोटो को चेंज करवा सकते हैं और उसमें आप अपनी नई और अपडेटेड फोटो को लगवा सकते हैं|

 

  • आधार कार्ड सेंटर से आप अपने आधार कार्ड में नई ईमेल आईडी को Add करवा सकते हैं|

CSC आधार कार्ड सेंटर खोलने की प्रोसेस? CSC Aadhar Center कैसे खोले?

नीचे हम आपको Step By Step आधार कार्ड सेंटर कैसे खोलते हैं, इसकी प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं| इस प्रक्रिया को अपनाकर आप आधार कार्ड सेंटर खोल सकते हैं|

  • सबसे पहले आपको लिंक पर क्लिक करके NSEIT वेबसाइट पर जाना है| इस लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधा आधार कार्ड “टेस्टिंग एंड सर्टिफिकेशन” (Testing & Certification) के पोर्टल पर पहुंच जाएंगे| उसके बाद आपको वहां पर दिखाई दे रहे क्रिएट न्यू यूजर (create new user) वाली बटन पर क्लिक करना है|

 

आधार कार्ड केंद्र कैसे खोलें 2021

  • Create new user वाली बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा और उसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी, जिसे आपको बिल्कुल सही सही भरना है|

 

  • इस फॉर्म में आप को सबसे पहले अपनी ईमेल आईडी, उसके बाद अपना मोबाइल नंबर,उसके बाद सीक्रेट क्वेश्चन, उसके बाद सीक्रेट क्वेश्चन का आंसर,उसके बाद अपने अकाउंट का पासवर्ड,उसके बाद फिर से अपने अकाउंट का पासवर्ड डालना है और फिर नीचे दिखाई दे रही Submit वाली बटन पर आपको क्लिक करना है|

 

CSC Aadhar Center Registration 2021

 

  • 3: इतना करने के बाद आपने जो ईमेल आईडी दी है और जो मोबाइल नंबर दिया है, उसके ऊपर एक SMS जाएगा, जिसके अंदर आपकी यूजर आईडी और आपका पासवर्ड होगा|इन दोनों का इस्तेमाल करके आपको आधार टेस्टिंग एंड सर्टिफिकेशन के पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉगइन करना होगा|

 

  •  लॉगइन करते ही आपको शुरुआत में ही कुछ इंस्ट्रक्शन दिखाई देंगे, जिसे पढ़ने के बाद आपको नीचे दिए गए Continue वाली बटन पर क्लिक करना होगा|

 

  • Continue वाली बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा और उस में दी गई जानकारी को आपको बिल्कुल सही से भरना होगा| सभी जानकारी को भरने के बाद आपको कंटिन्यू (Continue) वाली बटन पर क्लिक करना होगा|

 

  • उसके बाद आपको अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो को अपलोड करनी होगी और फोटो अपलोड करने के बाद आपको कंटिन्यू वाली बटन पर क्लिक करके अपना सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा| इसके बाद सबसे आखरी में आपको डिक्लेरेशन (deceleration) वाले बॉक्स पर क्लिक करना है और फिर आपको “प्रोसीड टू सबमिट” “proceed to submit” फॉर्म वाली बटन पर क्लिक करना है|

इस प्रकार आपके आधार कार्ड सेंटर की रजिस्ट्रेशन की आधी प्रोसेस पूरी हो जाती है| इसके बाद आपको चालान रिसिप्ट को जनरेट करना होगा, आइए जानते हैं कि चालान रिसिप्ट कैसे जनरेट करते हैं|

चालान रिसिप्ट (Challan Receipt) जनरेट करने की प्रोसेस?

  • ऊपर बताई गई सभी प्रक्रिया को करने के बाद आपको चालान रिसिप्ट जनरेट करने के लिए इसी वेबसाइट के Menu में जाना होगा और वहां पर जाकर आपको पेमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा|

 

  • इसके बाद आपको अपना बैंक अकाउंट सिलेक्ट करना होगा और फिर आपको नीचे दिखाई दे रहे Please Click here to Generate वाली बटन पर क्लिक करना होगा|

 

  • ऐसा करने पर आपका चालान जेनरेट हो जाएगा| आप चाहे तो अपने चालान को डाउनलोड करके उसे प्रिंट भी कर सकते हैं और अपने चालान को प्रिंट करने के बाद आपको आपने जो भी Bank सिलेक्ट की है, उसकी ब्रांच में जाना होगा और ब्रांच में जाकर आपको चालान की रिसिप्ट के साथ ₹365 फीस के तौर पर बैंक में जमा करना होगा|

 

  • इतना करने के बाद बैंक की तरफ से आपको एक रिसिप्ट दी जाएगी|इसके बाद आपको वापस वेबसाइट में जाना है और पेमेंट से संबंधित जानकारी को भरना है|

 

  • रजिस्ट्रेशन आईडी: यहां पर आपको अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी इंटर करनी है|

 

  • चालान नंबर: यहां पर आपको अपना चलान नंबर इंटर करना है| यह चलान नंबर आपको बैंक के द्वारा दी गई रसीद पर मिल जाएगा|

 

  • चालान डेट: आपने चलान जिस तारीख को भरा था, वह तारीख आपको यहां पर इंटर करनी है|

 

  • ब्रांच नेम: आपने जिस बैंक में चालान भरा था, उस बैंक का नाम आपको यहां पर डालना है|

 

  • ब्रांच कोड: जिस बैंक में आपने चालान भरा था,उस बैंक की ब्रांच का कोड आपको यहां पर इंटर करना है|

 

  • अमाउंट: इसमें आपको आपने जितनी रकम बैंक में भरी है वह रकम इंटर करनी है|

 

  • जानकारी भरने के बाद आपको नीचे दिखाई दे रही सबमिट वाली बटन पर क्लिक करना है| इसके बाद आपको 36 घंटे तक वेट करना है| 36 घंटे तक इंतज़ार करने के बाद आपको फिर से वेबसाइट में जाना है और फिर आपको बुक सेंटर (Book Center) वाले विकल्प पर क्लिक करना है|

 

  • इसके बाद आपको अपने घर के आस-पास स्थित किसी आधार एग्जाम सेंटर का चुनाव करना है और आपको साथ ही साथ तारीख और समय को भी सिलेक्ट करना है| इतना होने के बाद आपको सबमिट बटन दबाना है|

 

  • इसके बाद आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है और उसे प्रिंट कर लेना है| इसके बाद आपको एक निश्चित डेट पर अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) लेकर आधार सेंटर जाना है और वहां पर जाकर आपको अपनी परीक्षा देनी है|

 

  • यह परीक्षा टोटल 10 मिनट की होगी, जिसमें आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे और इस परीक्षा को पास करने के बाद आपको आधार सेंटर का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा और सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद आप अपना आधार कार्ड सेंटर खोल सकते हैं|

ये भी पढ़ेWhatsApp से पैसे कैसे कमाए?

online पैसे कैसे कमाए -10 तरीके

 

Conclusion:

तो इस प्रकार आपने आज के इस आर्टिकल में जाना है कि CSC आधार कार्ड सेंटर कैसे खोला जाता है? और सीएससी आधार कार्ड सेंटर पर कौन से काम होते हैं, “CSC Aadhar Center कैसे खोले? CSC Aadhar Registration कैसे करे?” CSC aadhar center kaise khole?” अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई समस्या है, तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं|


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment