Passport Online Apply Kaise Karen? डिटेल में पूरी जानकारी

Spread the love

पहले के समय में Passport बनवाना काफी झंझट का काम होता था, क्योंकि पहले के समय में पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, परंतु जब से अधिकतर सिस्टम ऑनलाइन हुए हैं, तब से ही Passport Online Apply करने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है| आज हम बात करने वाले है कि, Passport Online Apply Kaise Karen? डिटेल में पूरी जानकारी जानेंगे।

पिछले कुछ सालों से भारतीय लोग विदेशों में घूमने जाने में काफी अव्वल रहे हैं| इसके अलावा कई लोग नौकरी के लिए भी विदेशों में जाते हैं, हालांकि विदेशों में घूमने जाने के लिए भारतीय व्यक्ति के पास Visa के अलावा पासपोर्ट होना भी आवश्यक है|

वर्तमान के समय में आप पासपोर्ट बनवाने के लिए Online Apply भी कर सकते हैं| ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए आप Passport sewa portal का इस्तेमाल कर सकते हैं| आइए जानते हैं कि, online Passport kaise Banwaye? और ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी| Passport Online Apply Kaise Karen? पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

Contents

पासपोर्ट क्या है? | What is Passport Hindi.

भारतीय नागरिकों को विदेश में Travel करने के लिए या फिर किसी भी काम से जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है और पासपोर्ट को हमारी Indian Goverment जारी करती है| अगर व्यक्ति के पास विदेश में जाने के लिए वीजा है परंतु उसके पास पासपोर्ट नहीं है तो वह विदेश नहीं जा सकता| विदेश में ट्रैवल करने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना आवश्यक है|

आप अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल अपनी पहचान को साबित करने के लिए भी कर सकते हैं क्योंकि पासपोर्ट को एक Valid id proof के तौर पर माना जाता है| भारतीय पासपोर्ट हमारे भारत देश में Ministry of external Affairs के द्वारा दिया जाता है|

यह विभाग भारतीय विदेश मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है| पहले के समय में पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक को Passport Karyalaya में अपना आवेदन जमा करना होता था जिसमें काफी समय की बर्बादी होती थी, परंतु अब passport Service online हो गई है और आप ऑनलाइन अपना पासपोर्ट घर बैठे ही बनवा सकते हैं|

पासपोर्ट कितने प्रकार का होता है?

हमारे भारत देश में पासपोर्ट टोटल तीन टाइप के होते हैं| बालिग लोगों के लिए बनने वाले पासपोर्ट दो प्रकार के होते हैं, जिसमें पहला पासपोर्ट वयस्क 36 पेज का होता है और दूसरा वाला पासपोर्ट 60 पेजो वाला होता है| इसके अलावा नाबालिगों के लिए सिर्फ 36 पेज का जारी किया जाता है|

पासपोर्ट का फुल फॉर्म क्या होता है

पासपोर्ट का फुल फॉर्म होता है “Pre-Admission Screening System Providing Options and Resources Today”.

पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस

ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें|

1: ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के लिए सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र पोर्टल वेबसाइट पर लॉग इन करना है|

2: Log in करने के बाद आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फिलिंग कॉलम में New User के सामने Register वाली बटन पर क्लिक करना है|

3: इसके बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, आपको उन जानकारियों को भरकर User id बनानी है.

4: इसके बाद आपको E form वाले विकल्प में कैटेगरी को सिलेक्ट करना है और फिर Form में मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरना है|

5: जानकारी भरने के बाद आपको पासपोर्ट के आवेदन की फीस को कटाने के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना है और अपनी पेमेंट करनी है|

6: जैसे ही आपकी पेमेंट पूरी हो जाएगी, वैसे ही आप Passport Service ki official website पर चले जाएंगे|

7: ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको पासपोर्ट सर्विस सेंटर की तरफ से अपॉइंटमेंट कन्फर्मेशन प्राप्त हो जाएगा|

8: इसके बाद आपको नीचे दिखाई दे रहे विकल्प Print Application Reciept पर क्लिक करके अपने अपॉइंटमेंट कन्फर्मेशन को डाउनलोड कर लेना है और उसका एक कागज पर प्रिंट निकाल लेना है|

9: अपॉइंटमेंट कंफर्मेशन रिसिप्ट की आवश्यकता आपको पासपोर्ट सर्विस केंद्र में एंट्री के लिए पड़ेगी|

10: इसके बाद आपको अपने सभी डॉक्यूमेंट को लेकर दिए गए समय पर पासपोर्ट सर्विस सेंटर जाना है और अपने डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन करवाना है|डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन होने में 1 से 2 घंटे का समय लग सकता है|

11: सबसे आखरी में आपका Police Verification किया जाएगा और पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपके पासपोर्ट को डाक या फिर speed post की सहायता से आपके दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा|

पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

विदेशों में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट माना जाता है| इसीलिए इसमें इस्तेमाल होने वाले डॉक्यूमेंट को सरकार के द्वारा अच्छी तरह से चेक करके ही पासपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है| नीचे हम आपको पासपोर्ट में लगने वाले डॉक्यूमेंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं|

उम्र का प्रमाण

पासपोर्ट में आपको अपनी उम्र का प्रमाण देना होता है| इसके लिए आपको दसवीं क्लास का सर्टिफिकेट या 12वीं क्लास का सर्टिफिकेट देना होता है, जिसके अंदर आपकी फोटो होनी चाहिए| इसके अलावा जिन लोगों के पास अपना बर्थ सर्टिफिकेट नहीं होता है, वह एसडीएम या फिर सीनियर ऑफिसर से अपना अटेस्टेड सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं|

घर का प्रमाण

अपने घर के प्रमाण के लिए आप पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक अकाउंट की पासबुक, जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी, इंश्योरेंस पॉलिसी, बिजली का बिल इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर आप किराए के मकान में रहते हैं तो आप रूम एग्रीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं|

आईडी प्रूफ

अपनी आईडी प्रूफ के तौर पर आप वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो लगी हुई पासबुक या ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं|

लेटेस्ट फोटो पसपोर्ट साइज

पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको अपनी लेटेस्ट फोटो की भी आवश्यकता पड़ेगी|

पासपोर्ट बनवाने की फीस कितनी होती है

Passport banwane ki fees अलग-अलग होती है|अगर आप उस 36 पेज का पासपोर्ट बनवाते हैं, तो आपको 1500 फीस के तौर पर देने होंगे| अगर आप 60 पेज वाला पासपोर्ट बनवाते हैं, तो आपको ₹2000 फीस के तौर पर देने होंगे| वही नाबालिगों के लिए 36 पेज का पासपोर्ट बनवाने के लिए ₹1000 शुल्क के तौर पर देने होंगे और अगर आप अर्जेंट पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको इसके लिए ₹2000 एक्स्ट्रा देने होंगे|

वैलिडिटी के आधार पर पासपोर्ट कितने साल का बनता है

सामान्यतः वयस्क लोगों का पासपोर्ट 10 साल के लिए क्रिएट होता है, वही जो लोग 18 साल से कम की उम्र के होते हैं, उनका पासपोर्ट 5 साल के लिए बनता है और 15 साल के किशोर के लिए जर्नल पासपोर्ट 10 साल के लिए क्रिएट होता है|

पासपोर्ट से संबंधित FAQ

पासपोर्ट बनवाने के लिए कितने रुपए लगते हैं

अलग-अलग प्रकार के पासपोर्ट के लिए अलग-अलग रुपए लगते हैं| इसकी जानकारी हमने आपको ऊपर दी है|

पासपोर्ट बनवाने में कितना समय लगता है

अगर सारी प्रक्रिया सही होती है और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पास हो जाते हैं, तो अब 8 से 10 दिन के अंदर आपका पासपोर्ट बन जाता है|

पासपोर्ट का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है

पासपोर्ट का इस्तेमाल विदेशों में यात्रा करने के लिए या फिर नौकरी करने के लिए जाने के लिए किया जाता है| यह एक वैलिड आईडेंटिटी प्रूफ के तौर पर भी मान्य है|

निष्कर्ष

उम्मीद है, दोस्तो आपको ये जानकारी “Passport Online Apply Kaise Karen?” पासपोर्ट कितने प्रकार के होते है? बेहद पसंद आई होगी। इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया में शेयर करें।


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment