Doctor Kaise Bane – डॉक्टर बनने की पूरी प्रकिया Hindi में जाने

Spread the love

हेल्लो मित्रों कैसे है आप सब, उम्मीद करते है आप सब लोग बढ़िया होंगे। दोस्तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है कि “Doctor Kaise Bane – डॉक्टर बनने की पूरी प्रकिया Hindi में जाने?” AIIMS me Doctor Kaise Bane? चलिए शुरू करते है।

भगवान का दूसरा रूप doctor को कहा जाता है, क्योंकि डॉक्टर मरीजों की देखभाल करता है,साथ ही उनका सही इलाज करके उन्हें स्वस्थ करने का काम करता है| जब कोई विद्यार्थी शिक्षा में कड़ी मेहनत कर डॉक्टर बन जाता है, तो उसे खुद पर ही नहीं बल्कि परिवार को भी उस पर नाज होता है|

अगर आपको भी डॉक्टर बनना है तो इस आर्टिकल में आपको “doctor Kaise bane?” इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी|

सभी विद्यार्थियों का यह ड्रीम होता है कि, वह अच्छी पढ़ाई लिखाई करके अपनी लाइफ में एक सफल आदमी बने| हालांकि सभी लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में इंटरेस्ट होता है| बहुत से व्यक्ति एक्टर बनने की इच्छा रखते हैं, तो कुछ लोग पायलट बनने की इच्छा रखते हैं|

परंतु जो लोग मानव सेवा के साथ-साथ अच्छा कैरियर बनाना चाहते हैं, वह लोग डॉक्टर की फील्ड को भी काफी पसंद करते हैं| डॉक्टर बनना वैसे तो इतना आसान नहीं है,क्योंकि इसके अंदर होने वाली पढ़ाई बहुत ही कठिन होती है, जिसे करना सभी के बस की बात नहीं होती है, ना ही डॉक्टर बनने के लिए जो फीस लगती है उसे भरना सबके बस की बात होती है|

आइए अब अधिक देर ना करते हुए जानते हैं कि doctor Kaise banaa jata hai और Doctor banne ki prakriya kya hai. डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें?

Contents

डॉक्टर बनने की प्रक्रिया – Process for Become Doctor

नीचे हम आपको डॉक्टर कैसे बना जाता है,इसके बारे में step by step बता रहे हैं| इसीलिए आपको इन बातों को ध्यान पूर्वक पढ़ना है, ताकि आप यह जान जाए कि डॉक्टर बनने के लिए आपको क्या करना है|

1: दसवीं में अच्छा परफॉर्मेंस दें

डॉक्टर बनने की यात्रा में यह पहला कदम है, क्योंकि जब आप यह निश्चित कर लेते हैं कि, आपको आगे चलकर डॉक्टर बनना है तो आपको पहले से ही तैयारी करनी होती है|

इसीलिए 10वी कक्षा में आपको maths और science जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए| आप चाहे तो इसके लिए स्कूल के बाद एक्स्ट्रा क्लास भी कर सकते हैं, क्योंकि अधिकतर डॉक्टर बनने के लिए आपको साइंस और गणित के विषयों की ही पढ़ाई आगे चलकर करनी पड़ती है|

इसके साथ ही आपको biology, chemistry subject जैसे विषयों की पढ़ाई विशेष तौर पर ध्यान लगाकर करनी चाहिए!

2: 12वीं में भौतिक, रसायन,जीव विज्ञान विषय ले

दसवीं कक्षा को अच्छे अंकों के साथ पास करने के बाद आपको 12वीं कक्षा में chemistry, biology और physics विषय लेना चाहिए, क्योंकि इसके अंदर आपको डॉक्टर बनने से पहले बेसिक बातों के बारे में बताया जाता है|

बारहवीं कक्षा को साइंस के विषयों के साथ पढ़ते पढ़ते ही आपको entrance exam की तैयारी भी करना चालू कर देना चाहिए, ताकि आपके पास 12वीं कक्षा को पास करने के पहले से ही काफी जानकारी डॉक्टर बनने से संबंधित उपलब्ध हो जाए| एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपको 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक लाना जरूरी है, तभी आपको आगे चलकर अच्छे कॉलेज में admission मिलेगा|

3: Entrance Exam की तैयारी करें और Admission ले

वर्तमान समय में लगभग अधिकतर कोर्स में एडमिशन में प्राप्त करने के लिए एक Entrance Exam देनी होती है और इसीलिए डॉक्टर बनने के लिए आपको MBBS ka course करना होता है और Mbbs के कोर्स में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपको एक Entrance Exam देनी होती है|

जब आप उस Entrance Exam को पास कर लेते हैं तो आपको मिले हुए अंको के प्रतिशत के आधार पर ही आपको कॉलेज का आवंटन किया जाता है|

Mbbs की परीक्षा के लिए AIIMS Medical entrance exam, All India Pre-Medical Test, National Eligibility cum Entrance Test जैसी एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन होता है|

इसीलिए आपको पहले से ही इन Entrance Exam की अच्छे से तैयारी करनी चाहिए| हमारे देश में ऐसे कई Institute हैं,जहां पर आप एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं|

इसके अलावा आप चाहे तो online YouTube की सहायता से भी Entrance Exam की तैयारी कर सकते हैं या फिर मार्केट में मिलने वाली बुक की सहायता से भी आप Mbbs कोर्स के लिए होने वाले Entrance Exam की तैयारी कर सकते हैं|

जब आप entrance exam को अच्छे अंकों के साथ पास कर लेंगे तब आपको आपके अंको के प्रतिशत के आधार पर कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा|

4: Mbbs Course को पूरा करें

अच्छे अंकों के साथ Entrance Exam पास करने के बाद आपको Government College में Mbbs के कोर्स में एडमिशन मिल जाता है|आपको बता दें कि, Mbbs का कोर्स टोटल 4 साल और 5 महीने का होता है और इस दौरान आपको अलग-अलग सेमेस्टर के माध्यम से Mbbs के कोर्स की पढ़ाई करवाई जाती है|

आपको MBBS के कोर्स को ध्यान लगाकर पढ़ना होता है| इस कोर्स में आपको पढ़ाई के साथ-साथ practical ज्ञान भी दिया जाता है| जैसे Mbbs के कोर्स में आपको इंसानों की बॉडी या फिर जानवरों की बॉडी के सभी अंगों के बारे में प्रैक्टिकल तौर पर जानकारी दी जाती है|

Mbbs का कोर्स पूरा करने के बाद आपको किसी भी Medical College में 1 साल Internship करना आवश्यक होता है| यानी कि इस प्रकार टोटल आपको एक डॉक्टर बनने के लिए 5 साल और 5 महीने का समय देना होता है|

इस प्रकार जब आप कोर्स पूरा कर लेते हैं, तो उसके बाद आपको Medical Council of India के द्वारा डॉक्टर की degree प्रदान की जाती है| इसके बाद आप चाहे तो किसी भी hospital में डॉक्टर की नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं| AIIMS me Doctor Kaise Bane? इसके लिए आपको Entrance Exam पास करके अच्छे college से course पूरा करना होगा।

Personal Eligibility डॉक्टर बनने के लिए

– Mbbs की पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में होती है| इसीलिए आपका English सीखना आवश्यक होता है| आपको अंग्रेजी भाषा को लिखना पढ़ना और बोलना दोनों ही आना चाहिए, हालांकि कई विद्यार्थियों की यह समस्या होती है कि उन्हें अंग्रेजी भाषा नहीं आती है| ऐसे में आपको दसवीं कक्षा को पास करने के बाद थोड़ा थोड़ा ज्ञान अंग्रेजी भाषा का भी लेना चाहिए|

– दसवीं क्लास को पास करने के बाद आपको 11वीं क्लास में science subject लेना चाहिए क्योंकि डॉक्टर बनने के लिए साइंस के विषय की ही पढ़ाई आगे चलकर आपको करनी होती है|

– डॉक्टर बनने के लिए व्यक्तिगत योग्यता के तौर पर आपका हृदय भी मजबूत होना चाहिए, साथ ही आप थोड़े से निडर भी होने चाहिए, क्योंकि डॉक्टर के कोर्स में जब प्रैक्टिकल होता है,तो आपके सामने ही इंसानों की मरी हुई लाश या फिर जानवरों की बॉडी में चिरफाड की जाती है और उनके अंगों के बारे में आपको बताया तथा समझाय जाता है| ऐसे में आपको नीडर रहना चाहिए|

– डॉक्टर बनने के लिए दसवीं कक्षा को अच्छे अंकों के साथ पास करने के बाद आपको 12वीं कक्षा में साइंस के विषयों के साथ अच्छे से पढ़ाई करनी है और कम से कम आपको 12वीं कक्षा में 60% अंकों के साथ पास आउट करना है|

– डॉक्टर बनने के लिए एक लंबा समय लगता है, इसीलिए आपके अंदर धैर्य होना चाहिए, साथ ही डॉक्टर की पढ़ाई कठिन होती है, इसीलिए आपको मेहनत करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए| डॉक्टर बनने के लिए विद्यार्थी दिन रात एक कर देते हैं, इसीलिए आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए|

Mbbs डॉक्टर बनने हेतु Entrance Exam के लिए उम्र सीमा – Age Limit

Mbbs के कोर्स में एडमिशन प्राप्त करने के पहले आपको एंट्रेंस एग्जाम देनी होती है और आपको बता दें कि अगर आपकी उम्र 17 साल से कम है तो आप एंट्रेंस एग्जाम नहीं दे सकते आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए|

Mbbs डॉक्टर की तनख्वाह – Salary Of MBBS Doctors

एक डॉक्टर की महीने की तनख्वाह इस बात पर निर्भर करती है कि, आखिर वह किस जगह पर काम कर रहा है| अगर हम Mbbs का कोर्स किए हुए सरकारी डॉक्टर की महीने की तनख्वाह के बारे में बात करें, तो इन्हें महीने की तनख्वाह के तौर पर हमारे भारत देश में ₹100000 से लेकर ₹300000 मिलते हैं|

वही हमारे भारत में प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले Mbbs डॉक्टर की महीने की तनख्वाह ₹200000 से लेकर ढाई लाख रुपए के आसपास होती है, वहीं विदेशों में यह तनख्वाह महीने में 500000 से भी ज्यादा होती है|

ये भी पढ़ेCA कैसे बनें- पूरी जानकारी

MBA कैसे करें – पूरी जानकारी

CMO कैसे बने – Chief Medical Officer

निष्कर्ष

तो साथियों लेख को पढ़कर आपको “डॉक्टर कैसे बनें?” Doctor Kaise Bane – डॉक्टर बनने की पूरी प्रकिया को आप समझ गए होंगे? इस विषय पर पूर्ण जानकारी मिल गयी होगी! यदि लेख में दी गयी जानकारी से संतुष्ट हैं तो इसे शेयर भी कर दें


Spread the love

RK is the Author & Founder of the sahihoga.in . He has also completed his graduation in engineering

Leave a Comment